{"_id":"68151c525b5ddd0f3003e107","slug":"je-did-not-come-for-10-days-development-work-stopped-sitapur-news-c-102-1-slko1037-131402-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: 10 दिन से नहीं आए जेई, थम गए विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: 10 दिन से नहीं आए जेई, थम गए विकास कार्य
Sat, 03 May 2025 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 03 May 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। नगर पालिका परिषद महमूदाबाद में अवर अभियंता सिविल के पद पर तैनाती होने के बावजूद नए जेई अभी तक कार्यालय नहीं पहुंचे हैं। 10 दिनों से जेई न होने से नगर पालिका के विकास कार्य बाधित हैं। शुक्रवार को सभासदों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर जेई की नियुक्ति कराने की मांग की है।
जेई सिविल और जेई जलकल के दोनों पदों का अतिरिक्त प्रभार दीपमणि पांडेय के पास था। दीपमणि पांडेय लोक निर्माण विभाग के जेई हैं। करीब तीन वर्ष पूर्व इन्हें महमूदाबाद नगर पालिका में संबद्ध किया गया।
23 अप्रैल को डीएम अभिषेक आनंद के अनुमोदन के बाद एडीएम नीतीश कुमार ने दीपमणि पांडेय का संबद्धीकरण समाप्त कर दिया। इनकी जगह लोक निर्माण विभाग के जेई महेंद्र कुमार सिंह को जेई सिविल और जल निगम के अभियंता कृष्ण कुमार यादव को जेई जलकल के पद पर तैनात किया गया।
विज्ञापन
सभासदों का आरोप है कि चार्ज लेने के बाद से अभी तक जेई महेंद्र कुमार सिंह कार्यालय नहीं पहुंचे। दस दिन हो जाने के बावजूद जेई कार्यालय में काम नहीं कर रहे हैं। पालिका के विकास कार्य बाधित हो रहे हैं। एसडीएम बीके सिंह ने शीघ्र शिकायत का निस्तारण करवाएं जाने का आश्वासन दिया।