{"_id":"67a651649f6de73d8d01801a","slug":"jcb-and-five-trolleys-used-in-soil-mining-seized-sitapur-news-c-102-1-slko1055-126648-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: मिट्टी खनन में लगी जेसीबी व पांच ट्रॉलियां सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: मिट्टी खनन में लगी जेसीबी व पांच ट्रॉलियां सीज
Sat, 08 Feb 2025 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 08 Feb 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। लच्छननगर गांव में शुक्रवार को खनन अधिकारी ने छापा मारकर एक जेसीबी व पांच ट्रॉलियों को पकड़ लिया। खनन अधिकारी शालिनी को गांव में अवैध तरीके से मिट्टी खनन की सूचना मिली थी।
शुक्रवार को जब वह गांव लच्छननगर पहुंचीं तो ट्राॅलियों से भरकर मिट्टी लहरपुर गेट के पास स्थित एक प्लाट पर गिराई जा रही थी। प्लाट पर मिट्टी पटाई कर रहे लोगों ने बताया कि, ईंट-भट्ठों पर ईंटों को पाथने के लिए यहां पर मिट्टी जमा की जा रही है।
आरोपी कोई उचित प्रपत्र नहीं दिखा सके। शालिनी कुमारी ने लेखपाल राहुल यादव को बुलाकर खनन किए जा रहे स्थान की नाप-जोख कराई। शालिनी कुमारी ने बताया कि एक जेसीबी व पांच ट्राॅलियों को सीज कर कोतवाली भेज दिया गया है।