फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Jat agitation crumbling infrastructure carpet industry

जाट आंदोलन से टूट रहा दरी उद्योग का तानाबाना

Mon, 22 Feb 2016 11:24 PM IST
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 22 Feb 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
Jat agitation crumbling infrastructure carpet industry
हरियाणा में हड़ताल का सबसे ज्यादा असर यहां के दरी कारोबार पर पड़ रहा है। दरी करोबारी कच्चा माल हरियाणा से लाते हैं। जिसके  बाद यहां दरी बनाकर हरियाणा की मंडी में ले जाकर बेचते हैं।
विज्ञापन


पिछले तीन दिनों से दरी उद्योग पूरी तरह ठप हो गया है। इससे अब तक करीब 50 लाख की क्षति दरी कारोबारियों को हुई है। हड़ताल लंबी चलने पर करोड़ो का नुकसान हो सकता है। इसकी चिंता करोबारियों को सता रही है। जिले में छोटी-बड़ी मिलाकर लगभग 50 दरी फैक्ट्रियां हैं।
विज्ञापन


इन फैक्ट्रियों में दरी बनाने के लिए कच्चा माल यहां नहीं मिलता है। दरी कारोबारी कच्चा माल हरियाणा के पानीपत से लेकर आते हैं। इसके अलावा तैयार माल का सबसे ज्यादा आर्डर भी व्यापारियों को हरियाणा से ही मिलता है। कच्चा माल व तैयार दरियां लाने व ले जाने का प्रमुख साधन ट्रक हैं। ट्रकों के जरिए माल जल्दी पहुंच जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरी कारोबारियों के मुताबिक इन दिनों ठीक-ठाक आर्डर मिल रहे हैं। जिसके चलते खपत पर्याप्त होने से कच्चा व तैयार माल भी जल्दी-जल्दी लाना तथा पहुंचाना पड़ता है। लेकिन हरियाणा में जाटों के आंदोलन से ट्रांसपोर्टिंग व्यवस्था ठप है। पेमेंट भी फंस गया है। जिसका सीधा असर दरी उद्योग पर पड़ रहा है।

बंद पड़ी दो सौ पेटलूम
तीन दिन पहले मैंने अपना तैयार माल हरियाणा भेजा था। वहां हड़ताल की वजह माल एक्सपोर्ट नहीं हो रहा है। जबकि उधर से जो कच्चा माल आना था, वह भी नहीं आ पा रहा है। जिससे हमारी 200 पेटलूम बंद पड़ी हैं। मेरे पास इस समय 75 लाख का आर्डर है। कच्चा माल न आने से आर्डर तैयार नहीं कर पा रहे हैं। हालात जल्द न सुधरे तो मेरा कारोबार चौपट हो जाएगा। -सत्येन्द्र शुक्ला, हैंडलूम संचालक

अभी कोई निर्देश नहीं मिले
हरियाणा में हड़ताल से यहां प्रभावित होने वाले कारोबार की समस्या को लेकर ऊपर से अभी कोई निर्देश प्राप्त नहीं हैं। हड़तालियों के नेताओं व सरकार में बातचीत के बाद हड़ताल खत्म होने के आसार हैं। यदि हड़ताल जल्द खत्म नहीं हुई तो कारोबार सुचारु करने को लेकर रणनीति बनाई जाएगी। -पंकज सिंह, एआरटीओ

दो दिनों से नहीं आया माल
हरियाणा में हड़ताल की वजह से पिछले दो दिनों से कोई ट्रक माल लेकर जिले में नहीं पहुंचा है। हरियाणा से यहां के दरी उद्योग का सीधा सबंध है। इसके अलावा सबसे ज्यादा कपड़ा आता है। माल न आने से ट्रांसपोर्टरों को कोई खास नुकसान नहीं है, लेकिन व्यापारियों पर बुरा असर पड़ रहा है। -लल्लू मेहरोत्रा, ट्रांसपोर्टर 


नहीं भेज पा रहे तैयार माल
हमारे यहां काफी माल तैयार रखा है। हरियाणा में हड़ताल के चलते तैयार माल वहां भेज नहीं पा रहे हैं। दरी की सप्लाई हरियाणा पहुंचने के बाद विदेशों तक होती है। आर्डर का माल समय पर न पहुंचा तो विदेशी कारोबारी आर्डर कैंसिल भी कर सकते हैं। -मो. इरशाद, हैंडलूम संचालक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed