फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Jam everywhere in the city, people struggling

शहर में हर ओर जाम, जूझते रहे लोग

Tue, 16 Nov 2021 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Jam everywhere in the city, people struggling
सीतापुर में कैंचीपुल से कैप्टन मनोज पाण्डेय तक लगे जाम में फंसे लोग। -संवाद - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। यातायात माह में भी शहर की ट्रैफिक व्यवस्था बेपटरी है। दिन पर दिन समस्या और गहराती जा रही है। कोई बेहतर व्यवस्था न होने से आए दिन शहर वासियों को जाम में जूझना पड़ता है। यही वजह है कि शहर में जाम अब लोगों के लिए नासूर बन चुका है।
विज्ञापन

सोमवार को जाम से निजात दिलाने की व्यवस्था पूरी तरह से बेपटरी हो गई और पूरा शहर में जाम में जूझता रहा। कैंची पुल पर ट्रैक्टर में खराबी आने से आधा किमी. तक लंबा जाम लग गया। जाम में एंबुुलेंस भी फंसी रही। लोग परेशान होते रहे। पूरे दिन शहर के अलग-अलग चौराहों पर भी जाम की समस्या लोगों को रुलाती रही।
विज्ञापन

इन दिनों यातायात माह चल रहा है, लेकिन शहर में इसका असर नहीं दिखता। कहीं नियम टूट रहे हैं तो कहीं जाम लोगों को परेशान कर रहा है। सोमवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ। सोमवार सुबह करीब नौ बजे धान लेकर मंडी जा रहे ट्रैक्टर में खराबी आने से वह कैंची पुल के पास खड़ा हो गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली के कैंची पुल पर खड़े होने से कुछ ही देर में जाम लग गया। निकलने का रास्ता नहीं होने से देखते ही देखते जाम कैप्टन मनोज पांडेय चौक तक लग गया। इसमें कार और बाइक सवार फंसकर परेशान होते रहे। एक एंबुलेंस भी आकर जाम में फंस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब आधा किमी. तक चुंगी तक और इधर जीआईसी तक जाम लगने से अफरातफरी का माहौल रहा। आगे पीछे होने का कोई रास्ता नहीं बचा था। जाम लगने की सूचना पाकर यातायात पुलिस मौके पर पहुंची। इसके कुछ ही देर में ट्रैक्टर की खराबी दूर हो गई। इसके बाद यातायात पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर जाम खुलवाकर ट्रैफिक बहाल करवाया।
जाम खुलने से लोगों ने राहत की सांस ली। बताते हैं कि चुंगी से कैप्टन मनोज पांडेय चौक तक डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा, जिसमें फंसकर लोगों को काफी परेशानी हुई। इसके अलावा जीआईसी, लाल कपड़ा कोठी, ट्रांसपोर्ट चौराहे पर भी पूरे दिन रुक-रुककर कई बार जाम लगा, जिसमें फंसकर लोग जूझते रहे। पूरे दिन जाम लोगों को रुलाता रहा। यातायात पुलिस मशक्कत करती रही।
जाम की वजह
शनिवार और रविवार को अवकाश होने की वजह से सोमवार को शहर की सड़कों पर अचानक भीड़ बढ़ी हुई नजर आई। अधिक संख्या में लोगों के सड़कों पर आने से यातायात व्यवस्था चरमरा गई। कई लोगों के बेतरतीब और गलत ढंग से वाहन चलाने, गलत साइड से ले जाने पर भी जाम की समस्याएं बनीं।

विद्यार्थी और दफ्तर जा रहे लोग भी परेशान
जाम में सोमवार को स्कूली बच्चे और उनके अभिभावक भी फंसकर काफी देर तक परेशान होते रहे। सुबह के समय दफ्तर जा रहे लोगों को भी असुविधा हुई। कुछ लोगों को बस पकड़कर लखनऊ जाना था। वह भी समय से बस पकड़ने को लेकर परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed