{"_id":"611feba08ebc3e7a012f97df","slug":"jail-to-the-head-husband-who-shot-father-son-sitapur-news-lko592075347","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता-पुत्र को गोली मारने वाले प्रधान पति को जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता-पुत्र को गोली मारने वाले प्रधान पति को जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर (सीतापुर)। कोतवाली महमूदाबाद इलाके में मंगलवार को खड़ंजा लगाने से मना करने पर रिवॉल्वर से फायरिंग कर पिता-पुत्र को घायल करने वाले आरोपी प्रधान पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे जेल भेजने की कार्रवाई की है।
महमूदाबाद इलाके के रन्नी गांव में मंगलवार को गांव के प्रेमचंद्र गुप्ता के घर के पास खड़ंजा लग रहा था। मूल रूप से बाराबंकी के लखपेड़ा बाग निवासी राकेश वर्मा रन्नी गांव में अपनी ननिहाल में रहता है। इस बार पत्नी को प्रधानी का चुनाव जितवाया है। मंगलवार को राकेश ही खड़ंजा लगवा रहा था। खड़ंजा लगाने का विरोध करने पर राकेश ने रिवॉल्वर से फायरिंग कर प्रेम चंद्र गुप्ता (46), उसके बेटे ऋषभ गुप्ता (25) को घायल कर दिया था।
मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर पुलिस तलाश में थी। उधर, वारदात के बाद मौके से भाग रहा आरोपी रास्ते सड़क हादसे में घायल हो गया था। बाराबंकी के एक अस्पताल में भर्ती था। आरोपी की तलाश करते हुए पुलिस सर्विलांस सेल और अन्य तकनीक के सहारे अस्पताल तक पहुंच गई थी। आरोपी हिरासत में था। शुक्रवार को महमूदाबाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। जेल भेजने की कार्रवाई की है। आरोपी के कब्जे से लाइसेंसी रिवॉल्वर, 3 खोखा कारतूस, 2 जिंदा कारतूस बरामद हुई हैं।