{"_id":"5f357a198ebc3e3cee2e0e79","slug":"jail-sitapur-news-lko5350548147","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम-एसपी का जेल में छापा, आजम खां की बैरक की तलाशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम-एसपी का जेल में छापा, आजम खां की बैरक की तलाशी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। जिला कारागार में बंद सपा के कद्दावर नेता सांसद आजम खान की बैरक में गुरुवार को पुलिस ने औचक छापा मारा। अचानक हुई छापामारी से जेल में हड़कंप मच गया। इस दौरान पुलिस ने जेल की सभी बैरक की तलाशी ली। हालांकि, कोई आपत्तिजनक वस्तु या गड़बड़ी नहीं पाई गई। गुरुवार को जेल में जिला जज की मीटिंग थी। मीटिंग के फौरन बाद ही डीएम अखिलेश तिवारी व पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ अचानक जेल पहुंचकर छापा मार दिया।
अफसरों ने बंदियों की एक-एक बैरक छान मारी। सबसे सघन तलाशी सांसद आजम खान व उनके बेटे अब्दुल्लाह आजम की बैरक की हुई। इसके अलावा जिस महिला बैरक में सांसद आजम खान की पत्नी तंजीम फातिमा बंद है, वहां भी तलाशी ली गई। जेल की सभी बैंकों की तलाशी व जांच पड़ताल के बाद जेल अस्पताल आदि की भी तलाशी ली गई। जेल में अचानक हुई इस छापामारी से जेल में हड़कंप मच गया। अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त हो गया। इधर, कुछ साल में शायद यह पहला मौका था, जब इतनी भारी संख्या में पुलिस फोर्स ने जेल की तलाशी ली है। दरअसल, जेल में सांसद आजम खान, उनके बेटे अब्दुल्ला आजम और विधायक पत्नी तंजीन फातिमा के अलावा मेरठ, मुजफ्फरनगर और माफिया अतीक अहमद के गुर्गों सहित कई शातिर अपराधी बंद है, जिसके चलते सीतापुर जेल बेहद संवेदनशील मानी जाती है।
छापामारी में डीएम, एसपी के अलावा अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. राजीव दीक्षित, सीओ सिटी योगेंद्र सिंह, सीओ सदर महेंद्र सिंह, के शहर कोतवाली, मानपुर, कमलापुर, रामकोट, इमलिया सुल्तानपुर व महिला थाने की फोर्स मौजूद थी। जेल अधीक्षक डीसी मिश्रा ने बताया कि जेल का औचक निरीक्षण कर यहां की बैरकों की तलाशी की गई है। उन्होंने बताया की छापामारी व तलाशी में किसी प्रकार की कोई आपत्तिजनक वस्तु या गड़बड़ी नहीं मिली है। सब सामान्य रहा।