{"_id":"6a7771ff2df8fc2ccc00488b","slug":"issues-resolved-on-the-final-day-of-the-aadhaar-card-camp-in-parsehra-sitapur-news-c-102-1-slko1037-161731-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: परसेहरा में आधार कार्ड शिविर के अंतिम दिन दूर हुईं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: परसेहरा में आधार कार्ड शिविर के अंतिम दिन दूर हुईं समस्याएं
Sat, 08 Aug 2026 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 08 Aug 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
आधार संशोधन शिविर
बिसवां। परसेहरा गांव में संचालित आधार कार्ड सुधार शिविर में शनिवार को अंतिम दिन ग्रामीण उमड़े। शिविर में आधार कार्ड से संबंधित विभिन्न कार्यों के लिए दूर-दराज से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। यहां नाम, जन्मतिथि, पता, मोबाइल नंबर अपडेट, बायोमीट्रिक और फिंगर अपडेट सहित अन्य सुधार कार्य किए गए।
शिविर के अंतिम दिन लोगों की संख्या सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक रही। करीब 37 लोग अपने आधार कार्ड में सुधार कराने के लिए पहुंचे।
लाभार्थी शिवा ने बताया कि वह आधार कार्ड में अपना पता अपडेट कराने के लिए शिविर में आए थे। उन्होंने बताया कि परसेहरा में शनिवार को शिविर का अंतिम दिन होने के कारण लोगों की संख्या अधिक रही।
शिविर में प्रतिदिन औसतन 25 से 30 लोग आधार संबंधी कार्य कराने पहुंच रहे थे। शिविर के चलते ग्रामीणों को आधार सुधार के लिए दूर स्थित केंद्रों के चक्कर लगाने से राहत मिली।