फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Issue of shikshamitr will rise in Parliament

संसद में उठेगा शिक्षामित्रों का मुद्दा

Sun, 30 Jul 2017 10:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 30 Jul 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
Issue of shikshamitr will rise in Parliament
sikshamitra - फोटो : अमर उजाला

समायोजन रद्द होने के बाद शिक्षामित्र लगातार पांचवें दिन आंदोलित रहे। रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने धरनास्थल पर पहुंचकर उन्हें समर्थन दिया और संसद तक उनकी आवाज पहुंचाने का भरोसा दिलाया। विकास भवन के समक्ष धरनास्थल पर शिक्षामित्र सुबह से ही भारी तादाद में पहुंच गए।

विज्ञापन


इसे देखते हुए वहां पुलिस व पीएससी बल तैनात कर दिया गया था। दोपहर बाद जितिन प्रसाद पहुंचे। उन्होंने कहा हम यहां पर कोई राजनीति नहीं बल्कि आपका साथ देने आए हैं। समायोजन रद्द हो जाने लाखों परिवार प्रभावित हुए हैं, लेकिन केंद्र व राज्य सरकार की तरफ से इस मामले में अब तक कोई सुनवाई नहीं की गई।
विज्ञापन


कहा कि वे भले ही सांसद नहीं हैं, लेकिन कांग्रेस पार्टी के माध्यम से शिक्षामित्रों की आवाज संसद तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा आज पुलिस लापरवाह बनी हुई है। चारों तरफ अराजकत्रा फैली हुई है। शिक्षामित्रों ने कहा इतने दिन बीत जाने के बाद भी सरकार की तरफ से कोई सार्थक पहल नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर प्रदर्शनकारियों ने सदमे से मौत का शिकार हुए शिक्षामित्र व बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव की मौत पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनीत दीक्षित, बनवारी लाल गौतम, धर्मेद्र पांडेय, आकाश सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed