फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Instructors by BSA office Scope

अनुदेशकों ने घेरा बीएसए दफ्तर

Thu, 07 Jan 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Thu, 07 Jan 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
Instructors by BSA office Scope
संविदा समाप्त होने से आक्रोशित अनुदेशकों ने गुरुवार को बीएसए कार्यालय का घेराव और नारेबाजी की। बीएसए को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई किए जाने की मांग की। पूर्व माध्यमिक अनुदेशक कल्याण समिति के जिलाध्यक्ष राहुल सिंह की अगुवाई में बीएसए कार्यालय पहुंचे दर्जनों अनुदेशक ने वहां धरना-प्रदर्शन व नारेबाजी की।
विज्ञापन


उनका कहना है कि जिले में 44 अनुदेशकों की संविदा 100 से कम छात्र होने पर समाप्त कर दी गई। शासन से इस संबंध में कोई निर्देश नहीं आए थे। मई माह में अनुदेशकों का परियोजना द्वारा नवीनीकरण कराने के निर्देश दिए गए थे जिससे समय से सत्र संचालित किया जा सके लेकिन बीएसए ने छह माह बाद नवीनीकरण कराया।
विज्ञापन


जुलाई से अनुदेशक नौनिहालों को पढ़ाते आ रहे हैं। पंचायत चुनाव व बीएलओ ड्यूटी भी निभाई। बीएसए ने बताया शासन व डीएम से इस संबंध में वार्ता हुई लेकिन अभी कोई निर्देश नहीं आए हैं। निर्देश मिलने पर अमल किया जाएगा। इसके अलावा अनुदेशकों ने प्रतिमाह मानदेय न मिलने की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुदेशकों ने कहा कि एक सप्ताह में उन्हें बहाल नहीं किया गया तो अनिश्चिकालीन धरना प्रदर्शन होगा। इस मौके पर जिला प्रभारी राजेश शुक्ल, सौरभ सिंह, दिनेश, रुकमेश, कृतार्थ, शोभित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed