{"_id":"67c9e7df9c19777afb099e19","slug":"innocent-dies-due-to-electric-shock-sitapur-news-c-102-1-slko1037-128217-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: करंट लगने से मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: करंट लगने से मासूम की मौत
Thu, 06 Mar 2025 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 06 Mar 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
सकरन (सीतापुर)। थाना क्षेत्र निवासी एक दो वर्षीय मासूम बृहस्पतिवार दोपहर करंट की चपेट में आकर झुलस गई। परिजन उसे निजी क्लीनिक ले गए। यहां चिकित्सक ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम करवाए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
सकरन निवासी रामेंद्र यादव की पुत्री आख्या (2) बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे कमरे के भीतर खेल रही थी। खेलते-खेलते आख्या ने बेड के पास लगे बिजली के बोर्ड में अंगुली डाल दी। इस दौरान करंट लगने से वह तेज झटके के साथ बेड से नीचे आ गिरी। इस दौरान घर में काम कर रही उसकी मां शोर सुनकर पहुंचीं तो मासूम अचेत अवस्था में पड़ा थी। आननफानन परिजन उसे कस्बे के एक निजी क्लीनिक लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।