{"_id":"6ac53c8683e251bdb70fbd91","slug":"injured-youth-dies-during-treatment-sitapur-news-c-13-1-lko1126-1954545-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: घायल युवक की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
Tue, 06 Oct 2026 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 06 Oct 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
कुंवरगड्डी। अटरिया के नेशनल हाईवे पर कुंवरपुर चौराहे पर सोमवार रात बलवंतपुर गांव निवासी विनोद (40) अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए थे। मंगलवार को लखनऊ में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार विनोद रात में हाईवे के किनारे कुंवरपुर में नाई की दुकान बंद करके घर जा रहे थे।
हाईवे पार करते समय तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वह चोटिल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को लखनऊ अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उनकी मौत हो गई। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। सीओ वेदप्रकाश ने बताया कि वाहन का पता लगाया जा रहा है।