फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Initiative should be taken for self defense along with education

शिक्षा के साथ आत्मरक्षा के लिए भी हो पहल

Thu, 28 Jan 2021 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Initiative should be taken for self defense along with education
सिधौली सीएचसी पर लगी पुलिस चौपाल। - फोटो : SITAPUR
सिधौली (सीतापुर)। सामाजिक सरोकारों की कड़ी में अमर उजाला अखबार ने एक और कदम आगे बढ़ाया है। गुरुवार को सिधौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुलिस चौपाल लगाई गई, जिसमें क्षेत्र की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। महिलाओं ने बेबाकी से अपनी राय रखी और पुलिस से सवाल-जवाब किए। सुरक्षा, आत्मरक्षा सहित कई मुद्दों पर महिलाओं ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा की। महिलाओं ने अपनी समस्याएं बताईं और पुलिस ने उनके निदान बताए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में इंस्पेक्टर उमाकांत दीपक, नायब तहसीलदार सुरभि गौतम बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। इन्होंने महिलाओं के प्रश्नों के उत्तर दिए। कार्यक्रम में पहुंची महिला आरक्षियों ने भी मुश्किल हालात में हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आशा बहुओं सहित क्षेत्र की तमाम महिलाएं मौजूद रहीं। करीब डेढ़ घंटे तक चले इस कार्यक्रम में महिलाओं ने सड़क पर चलते समय सुरक्षा के बारे में भी चर्चा की। कई और बिंदुओं पर भी वार्ता हुई।
विज्ञापन

इस दौरान सुरक्षा के साथ स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों पर भी चर्चा हुई, जिसमें स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों ने भी महिलाओं की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया। पुलिस ने भी हरसंभव मदद की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेट्रोलिंग बढ़ाने की जरूरत
कस्बे में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पुलिस की कम पेट्रोलिंग होती है। जिसे बढ़ाने की जरूरत है। सुबह-शाम और रात के वक्त पुलिस कुछ देर के लिए ही यहां आती है और फिर चली जाती है। ऐसे में यहां महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस करने लगती हैं। अस्पताल में बीमार से लेकर तीमारदार और कर्मचारियों तक यहां काफी महिलाएं रहती हैं। उन्हें भय बना रहता है।
- रमा देवी
उच्च शिक्षा जरूरी
महिलाओं से अधिकार छीना जा रहा है। उन्हें न तो बेहतर परवरिश मिल रही है और न ही उच्च शिक्षा। उनके माता-पिता भी उनकी सुरक्षा को लेकर भयभीत रहते हैं। जिसके चलते उन्हें घरों से दूर पढ़ाने से उनके माता-पिता परहेज करते हैं। ऐसे में बेटियों को शिक्षा, संस्कार के साथ ही आत्मरक्षा के लिए भी प्रशिक्षित कराएं।
- कुसुम गुप्ता
साइबर क्राइम पर लगे अंकुश
कस्बे के आसपास बदमाश सक्रिय रहते हैं। लगातार लोगों के बैंक खातों से पैसे निकालने की घटनाएं हो रही हैं। साइबर अपराधी लोगों को आर्थिक रूप से नुकसान पहुंचा रहे हैं। साइबर क्राइम पर भी लगाम लगाने की जरूरत है।
- पुष्पा
संकट के समय करें फोन
महिलाओं के लिए यूपी-112 व 1090 टोल फ्री नंबर पुलिस की ओर से दिए गए हैं। कोई दिक्कत हो तो महिलाएं इन नंबरों पर कॉल कर अपनी समस्या बता सकती हैं और मदद ले सकती हैं। महिलाओं को समस्या होने पर इन नंबरों से फौरी मदद मिलेगी।
- साक्षी, महिला आरक्षी
कमजोर न समझें
महिलाएं कभी भी अपने को कमजोर न समझे, क्योंकि आपके साथ में 24 घंटे पुलिस सेवा उपलब्ध है। आप संकोच न करें। किसी समस्या में हो तो महिलाएं तत्काल पुलिस को सूचना देकर मदद ले सकती हैं।
- सुषमा, महिला आरक्षी
बदली होगी सोच
अब लड़कियां भी सभी काम कर सकती हैं। कोई काम नहीं है, जो सिर्फ बेटे ही कर सकते हैं। ऐसा मानने वालों को अब अपनी सोच बदलनी होगी। बेटियों को शिक्षा व संस्कार के साथ ही सुरक्षा का वातावरण मिले। नियमों की जानकारी दी जाए, जिससे महिलाएं भी सुरक्षित रहें।
- प्रभा, महिला आरक्षी
मदद के लिए तत्पर है पुलिस
पुलिस हर कदम पर आपके साथ है। कोई भी विषम परिस्थिति आए या फिर किसी समस्या का आभास भर हो तो वह तत्काल पुलिस के नंबर पर कॉल कर मदद ले सकती हैं। पुलिस हर वक्त महिलाओं की मदद को तत्पर है।
सुलेखा, महिला आरक्षी
आत्मरक्षा का दें प्रशिक्षण
बेटियों के शिक्षा व स्वास्थ्य पर ध्यान देने के साथ उन्हें खुला आसमान भी दें। इससे वह अच्छे व बुरे की पहचान कर सकें। बेटियों को पीटी, व्यायाम के साथ ही आत्मरक्षा का भी प्रशिक्षण दिलाया जाए। अभिभावकों को भी चाहिए कि वह विद्यालय जाकर माहौल का हाल लेते रहें। बेटियां पूरी तरह से सुरक्षित रहें।
- सुरभि गौतम, नायब तहसीलदार
जरूरत पर आपात सेवा का लें लाभ
महिलाओं व छात्राओं को आते जाते समय कोई रोके-टोके न इसके लिए यूपी डायल 112 पुलिस सभी प्रमुख मार्गों पर भ्रमणशील रहती है। 1090 पर कॉल कर आप सभी प्रकार की आपात सेवाओं का लाभ ले सकते हैं। शिक्षा के साथ ही बेहतर स्वास्थ्य होना भी आवश्यक है। समय-समय पर बच्चों को यातायात नियमों, आत्मरक्षा के तरीकों के बारे में परिचित कराया जा रहा है।

- उमाकांत दीपक, कोतवाल सिधौली
चिकित्सक से परामर्श लें
सभी महिलाएं आत्मरक्षा के साथ स्वस्थ्य भी रहें। इसके लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आकर जांच कराएं और चिकित्सक से परामर्श लें। कोई दिक्कत हो तो मुझसे भी संपर्क करें।
- डा. राकेश कुमार वर्मा, सीएचसी अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed