फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Information given about good touch, bad touch

गुड टच, बैड टच के बारे में दी जानकारी

Fri, 25 Jun 2021 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Information given about good touch, bad touch
सीतापुर। महिला अपराधों पर अंकुुश लगाकर आधी आबादी को सुरक्षा दिलाने की मंशा से एसपी आरपी सिंह के आदेश पर शुक्रवार को जिले भर के थानों में मिशन शक्ति अभियान के तहत बालिकाओं, युवतियों व महिलाओं को उनके अधिकार के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

महिला पुलिस ने आधी आबादी को गुड टच, बैड टच के बारे में भी बताया। महिलाओं, बालिकाओं को मुखर होकर अपनी आवाज बुलंद करने के लिए भी प्रेरित किया गया।
एसपी आरपी सिंह के आदेश पर शुक्रवार को जिले के सभी थानों पर बड़े स्तर पर महिला सशक्तिकरण और जागरूकता को लेकर मिशन शक्ति के तहत अभियान चलाया गया। सभी थानों की शक्ति मोबाइल, महिला पुलिस कर्मियों ने अलग-अलग विद्यालयों, कस्बों, गांवों में जाकर महिलाओं, बालिकाओं को उनके मौलिक अधिकारों, सरकार की ओर से उनकी सुरक्षा के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया।
विज्ञापन

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाएं पुलिस हेल्पलाइन नंबरों से जागरूक हुई हैं। महमूदाबाद स्थित मीरानगर पब्लिक इंटर कॉलेज, केदारनगर में इंस्पेक्टर महमूदाबाद ने बालिकाओं से बातचीत की और उन्हें गुड टच, बैड टच आदि के विषय में जानकारी दी। इस दौरान ऐसी घटना होने पर पुलिस की मदद लेने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली देहात के नेवादा कंजा में महिलाओं, बालिकाओं को महिला सशक्तिकरण के बारे में जानकारी दी गई। बताया गया कि किसी से डरने और घबराने की जरूरत नहीं है। अगर कोई परेशान कर रहा हो तो तत्काल पुलिस की मदद लें। इसी तरह थानगांव, खैराबाद, हरगांव, कमलापुर, सिधौली पुलिस ने भी गांवों में जाकर बालिकाओं, युवतियों को जागरूक किया।
हरगांव संवाद के अनुसार मुद्रासन में महिला जागरूकता कार्यक्रम में अपराध निरीक्षक विनय सिंह ने महिलाओं व बालिकाओं को बताया कि आप लोग अपनी सुरक्षा के लिए पुलिस को जानकारी दे सकती हैं।

लहरपुर संवाद के अनुसार, इलाके के पुड़रिया में एसआई पवन कुमार मिश्रा, महिला आरक्षी अनीता शर्मा ने महिलाओं और बच्चियों को मिशन शक्ति अभियान के तहत उनके अधिकारों व सुरक्षा के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed