फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Inflation on election expenses

35 रुपये की पांच पूड़ी व पांच रुपये की चाय

Tue, 10 Jan 2017 11:13 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Tue, 10 Jan 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
Inflation on election expenses
फाइल फोटो - फोटो : social media
चुनावी खर्च पर भी महंगाई का असर साफ नजर आया। पिछले चुनाव से अबकी बार खाने-पीने की वस्तुओं के रेट में दस फीसदी का इजाफा किया गया है। इस बार साढ़े पांच रुपये का समोसा व पांच रुपये की चाय होगी। पैंतीस रुपये की पूड़ी-सब्जी और 170 रुपये का विशिष्ट लंच पैकेट की दरें तय की गई हैं। 
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही प्रशासनिक अमला तैयारियों में जुट गया है। प्रत्याशियों की खर्च सीमा आयोग ने 28 लाख तय की है। इसी आधार पर जिले की निर्वाचन व्यय समिति ने विभिन्न मदों के लिए खर्च को लेकर वस्तुओं के दाम तय कर दिए हैं।
विज्ञापन


पिछले दिनों निर्वाचन व्यय निर्धारण समिति और विभिन्न राजनैतिक दलों की बैठक में विचार-विमर्श के बाद महंगाई को देखते हुए खाने-पीने की वस्तुओं की दरों पर दस फीसदी बढ़ोत्तरी करने का निर्णय लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
निर्वाचन व्यय समिति द्वारा घोषित दरें
कॉफी          15.00 रुपये
लड्डू             5.50 रुपये  
समोसा          5.50 रुपये
चाय            5.00 रुपये
लंच पैकेट (5 पूड़ी, सब्जी, अचार)  35.00 रुपये
विशिष्ट लंच पैकेट (4 रोटी, दाल फ्राई, रायता, तंदूरी बटर युक्त, मटर पनीर, जीरा राइस व पुलाव, 1 पीस बर्फी)   170.00 रुपये
कोल्ड ड्रिंक                   12.00 रुपये
जूस (200 मिली.)          20.00 रुपये 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed