फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   In protest against molestation, the teacher was beaten up after entering the school.

छेड़खानी के विरोध में शिक्षक को स्कूल में घुसकर पीटा

Mon, 22 Nov 2021 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
In protest against molestation, the teacher was beaten up after entering the school.
मछरेहटा (सीतापुर)। थाना क्षेत्र के एक विद्यालय में पढ़ने वाली कक्षा छह की छात्रा के साथ प्रधानाध्यापक के द्वारा छेड़खानी का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी होने के बाद गुस्साए लोगों ने सोमवार को स्कूल में घुसकर हंगामा काटा। आक्रोशित लोगों ने पहले तो प्रधानाध्यापक को पकड़कर जमकर पिटाई की और फिर आरोपी को घसीटते हुए थाने तक ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

इस दौरान बीच बचाव कर रही एक महिला शिक्षिका की भी पिटाई हो गयी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरा स्टॉफ स्कूल में ताला जड़कर मौके से खिसक लिया। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

मछरेहटा कस्बे में संचालित एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा छह की 11 साल की छात्रा बीते गुरुवार को स्कूल गई थी। आरोप है कि इस दौरान प्रधानाध्यापक ने प्रवेश पंजिका पर नाम दर्ज करने के लिए उसे अपने आफिस में बुलाया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। छात्रा ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी अपने परिवारजनों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को छात्रा के परिजन करीब 25-30 अन्य लोगों के साथ स्कूल पहुंचे और घटना पर आक्रोश जताते हुए प्रधानाध्यापक को पकड़ कर पीटने लगे। इस दौरान बीच बचाव को पहुंची महिला शिक्षिका की भी पिटाई कर दी गई। इसके बाद गुस्साए लोग आरोपी को स्कूल से घसीटते हुए थाने लेकर पहुंचे और प्रधानाध्यापक को पुलिस के हवाले कर दिया।
शिक्षक की पिटाई कर घसीटते हुए थाने ले जाने का विडियो किसी ने बना कर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। घटना को लेकर दी गयी पुलिस तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी प्रधानाध्यापक के खिलाफ छेड़खानी आदि की धाराओं में केस दर्ज किया है। एसओ मुकेश वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी प्रधानाध्यापक के खिलाफ छात्रा को मेडिकल के लिए भेजा गया है। मामले में पूरी जांच करने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। फिलहाल आरोपी शिक्षक पुलिस की हिरासत में है।

विरोधियों की गंदी साजिश
घटना में नामजद हुए आरोपी प्रधानाध्यापक ने बताया कि छात्रा को बुलाकर उसका नाम पूछा गया था, इस पर वह रोने लगी । मैने उसे सिर्फ चुप कराने का प्रयास किया। 21 वर्ष से विद्यालय में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मेरे विरोधियों ने मुझे फंसाने के लिए इतनी गंदी साजिश रची है। जांच में सब कुछ सामने आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed