{"_id":"20a6747b450d9dbab48624e9c6ecd3c9","slug":"in-maholi-32-home-charred-scorched-three-people-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोली में 32 घर राख, तीन लोग झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोली में 32 घर राख, तीन लोग झुलसे
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोली कोतवाली इलाके के पकरिया पाण्डेय गांव में रविवार की दोपहर अचानक आग लगने से 32 घर जलकर राख हो गए। अग्निकांड में एक मासूम सहित तीन लोग व चार मवेशी झुलस गए। करीब छह लाख की संपत्ति राख हुई। बमुश्किल ग्रामीणों की मदद से दमकल टीम आग बुझा पाई। खबर पाकर तहसील टीम पहुंच गई थी। पीड़ितों के लिए खाने व कंबल आदि की व्यवस्था की गई है। उधर शहर कोतवाली के उल्जापुर गांव के एक घर में आग लगने से 60 बकरियां जलमरीं।
महोली कोतवाली इलाके के पकरिया पाण्डेय गांव में रविवार की दोपहर अज्ञात कारणों के चलते एक बांस के झुंड में आग लग गई। जब तक लोग आग बुझा पाते तब तक आग भड़क गई। जिससे घर भी जलने लगे। आग भड़कने पर गांव निवासी राजकुमार, गुन्नीलाल, मनोज, रामनरेश, अजय कुमार, मिथिलेश, कमलेश, कृष्ण कुमार, रामसुखी, हरीश, मुनेंद्र, रमेश, सुरेंद्र, देवेंद्र, बल्ला, हरद्वारी, मायाराम, ब्रम्हादीन, रामचरन, शिवदीन, राजू, हरिचंद आदि करीब 32 लोगों के घर जलने लगे। सूचना पाकर दमकल टीम पहुंची। ग्रामीणोें की मदद से करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। अगिभनकांड में सुरेंद्र का डेढ़ माह का बेटा, ब्रम्हादीन व नरेश झुलस गए। इनका प्रथमिक उपचार कराया गया। चार मवेशी भी बुरी तरह झुलस गए। करीब छह लाख की संपत्ति राख हो गई। खबर पाकर तहसील कर्मी पहुंच गए थे। पीड़ितों को खाद्यान्न व कंबल आदि उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
इसके अलावा शहर कोतवाली इलाके के उल्जापुर गांव निवासी रसूल अहमद पुत्र वारिस के बकरी के बाड़े में रात को संदिग्ध अवस्था में आग लग गई। जिससे उसकी 60 बकरियां जल मरीं। अग्निकांड में उसका करीब चार लाख का नुकसान हो गया। खबर पाकर तहसील से टीम जांच के लिए पहुंची थी।