{"_id":"65e25e1b36822722917c339fa5ca3620","slug":"in-1200-schools-did-not-distribut-milk-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1200 स्कूलों में मेन्यू के मुताबिक एमडीएम नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1200 स्कूलों में मेन्यू के मुताबिक एमडीएम नहीं
अमर उजाला सीतापुर
Updated Wed, 22 Jul 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
जिले के कुल 4147 विद्यालयों में लागू हुए नवीन मेन्यू का बुधवार को मिला -जुला असर दिखाई दिया। प्रशासन के अधिकारियों ने विद्यालयों का औचक मुआयना कर विद्यालयों में दूध वितरण की व्यवस्था देखी। इस दौरान करीब 1200 स्कूलों में दूध का वितरण नहीं हुआ।
विज्ञापन
जिला समन्वयक एमडीएम बृजमोहन सिंह ने लहरपुर ब्लॉक के एक दर्जन से अधिक प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। स्वामी दयाल जूनियर हाईस्कूल के निरीक्षण में रसोई साफ-सुथरी मिली। अपनी मौजूदगी में उन्होंने प्रत्येक बच्चे में दूध का वितरण कराया। नामांकित 364 छात्रों में 111 छात्र मौजूद मिले।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने पौधरोपण भी किया। इस मौके पर सह समन्वयक अनवर अली, प्रधानाध्यापक ओम प्रकाश वर्मा, ग्राम प्रधान कुंती देवी, देवेन्द्र कुमार मिश्रा मौजूद रहे। इसके अलावा प्राथमिक छावनी, केशरीगंज, नव्वापुर, बेहड़ा कोदहरा, उच्च प्राथमिक विद्यालय लहरपुर प्रथम, मस्जिदया आदि के निरीक्षण में भी दूध वितरित होते मिला।
विज्ञापन
वही महोली खंड शिक्षा अधिकारी हनुमान प्रसाद प्रजापति ने ननसोहा, इटौव्वावन प्राथमिक व उच्च विद्यालय, बरगदिया प्राथमिक, उच्च प्राथमिक नरहरा आदि का मुआयना किया।