ग्राउंड रिपोर्ट : सीतापुर में बिना स्लॉटर हाउस अवैध कटान जारी, प्रतिबंधित पशुओं की बेरहमी से हो रही हत्या
सीतापुर शहर में अवैध तरीके से बड़े पैमाने पर पशुओं का कटान किया जा रहा है। मामले में आईजी से मिलकर शिकायती पत्र देते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई। फिर भी नतीजा ढाक के तीन पात ही रहा। प्रतिबंधित पशुओं का अवैध कटान धड़ल्ले से जारी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले में एक भी स्लाॅटर हाउस नहीं है। मीटर बिक्री के 100 लाइसेंस सक्रिय हैं। यह लाइसेंसधारी बाहर से मीट लाकर बेच सकते हैं। इसके उलट मोटे मुनाफे की चाहत में शहर कोतवाली इलाके में बड़े पैमाने पर अवैध तरीके से पशुओं का कटान किया जा रहा है। इसमें प्रतिबंधित पशुओं का कटान भी किया जाता है।
अवैध कटान की रोकथाम को लेकर लाइसेंसधारी मीट विक्रेताओं ने शहर कोतवाल से लेकर पुलिस अधीक्षक तक से शिकायत दर्ज कराई। जिले स्तर पर कार्रवाई न होने पर आईजी से मिलकर शिकायती पत्र देते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई। फिर भी नतीजा ढाक के तीन पात ही रहा। लिहाजा, प्रतिबंधित पशुओं का अवैध कटान धड़ल्ले से जारी है।
ये भी पढ़े- यूपी: नेपाल से सटे जिलों में घोषित हुआ हाई अलर्ट, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर; सीमा पर आवाजाही बंद
अमर उजाला पड़ताल में सामने आया कि शहर कोतवाली की कोहना चौकी क्षेत्र में सबसे ज्यादा अवैध कटान किया जा रहा है। यहां से शहर के अलावा खैराबाद तक मीट सप्लाई किया जाता है। प्रतिबंधित पशुओं का अवैध कटान करते हुए चार वीडियो हमारे पास हैं। यह वीडियो देखकर दिमाग सन्न रह जाता है। इन वीडियो में जिस बेरहमी से प्रतिबंधित पशु काटे जा रहे हैं, उसे शब्दों में बयान कर पाना आसान नहीं है। इसके अलावा प्रतिबंधित पशुओं के अवैध कटान संबंधी बातचीत के दो वीडियो भी हमने साक्ष्य के तौर पर जुटाए हैं।
ये भी पढ़े- यूपी: प्रदेश के 32 जिलों में आज वज्रपात और बारिश का अलर्ट, कल से भारी बरसात की चेतावनी हुई जारी; जानिए अपडेट
प्रतिबंधित पशुओं का मीट बेचने के कारोबार से जुड़े लोग गुपचुप तरीके से पुलिस की नाक के नीचे इस कार्य में लिप्त हैं। यहां इसका काफी बड़ा कारोबार हो रहा है। पुलिस सिलसिलेवार शिकायतों के बाद भी इस संवेदनशील मामले पर अनजान बनी हुई है।
लाइसेंसधारी विक्रेता व अवैध कटान से जुड़े शख्स की बातचीत
लाइसेंसधारी विक्रेता- कल कित्ता लगाए रहव?
अवैध कटान से जुड़ा शख्स- कल 16 किलो
लाइसेंसधारी विक्रेता- ताजा जब कटेगा तो एक्सपोर्ट वाला रखा रह जाएगा, आज कितने लोग लगाए थे?
अवैध कटान से जुड़ा शख्स- सब लगाए थे कोई दूध का धुला हो तो बताओ
लाइसेंसधारी विक्रेता-बहुत पैसा पुलिस ले रही...
अवैध कटान से जुड़ा शख्स- एक कोई बाकी हो तो बताओ
सुबह चार-पांच बजे काटे जाते हैं...
लाइसेंसधारी विक्रेता- कितने में बेचते हो?
अवैध कटान करने वाला शख्स- 230 से 240 रुपये किलो तक, रिस्क भी बहुत है फंस जाओ तो....शहर के अलावा खैराबाद भेजा जा रहा है
लाइसेंसधारी विक्रेता-चार काटा था आज?
अवैध कटान करने वाला शख्स- तीन
लाइसेंसधारी विक्रेता- कब काटे जाते हैं?
अवैध कटान करने वाला शख्स- सुबह चार-पांच बजे काटे जाते हैं, आज 60 किलो एक और 80 किलो का एक काटा था।
लाइसेंसधारी विक्रेता-ताजा बेचना बंद करो, कितने लोग काटते हैं?
अवैध कटान करने वाला शख्स- पांच-छह लोग बेच रहे.. हम तौ कभी-कभार वाले हैं, अब नाय बेचिबा, मेरा नाम न आवय बताय तौ दिया
लाइसेंसधारी विक्रेता-पहले बात करें कप्तान साहब से....बहुत दिक्कत है.
स्लॉटर हाउस के अलावा पशु वध अवैध
पूर्व महासचिव बार एसोसिएशन गिरीश चंद्र मिश्रा ने बताया कि खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 के तहत स्लॉटर हाउस में ही पशु को नियमानुसार वध किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त किसी अन्य स्थान पर पशु वध अवैध है। इसकी रोकथाम की जिम्मेदारी पुलिस की है।
कब कहां की गई शिकायत
एक जुलाई 2025 को शहर कोतवाल, पुलिस अधीक्षक और अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा को शिकायती पत्र दिया गया। कार्रवाई न होने पर 24 अगस्त को पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ परिक्षेत्र को शिकायती पत्र दिया गया है।
बाहर से लाकर बेच सकते, काट नहीं सकते...
सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय अमित कुमार सिंह ने बताया कि जिले में स्लाटर हाउस कोई नहीं है। कुल 100 लाइसेंस सक्रिय हैं। शहर व खैराबाद में 25 लाइसेंस हैं। यह लाइसेंस वाले लोग बाहर से मीट लाकर बेच सकते हैं। काटने की अनुमति नहीं है।