{"_id":"62b8a5174994772cd561960b","slug":"ignorance-is-not-obeying-the-challan-sitapur-news-lko636974645","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताबड़तोड़ चालान पर मान नहीं रहे नादान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताबड़तोड़ चालान पर मान नहीं रहे नादान
विज्ञापन
एनसीसी चौराहे के पास बिना हेलमेट जाते बाइक सवार। -संवाद
- फोटो : SITAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। यातायात माह में ताबड़तोड़ चालान की कार्रवाई के बाद भी लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। दो पहिया से लेकर चार पहिया तक के वाहन चालक नियमों की धज्जियां उड़ा रहे है। शहर से लेकर गांव कस्बों व गलियों में लोग बिना हेलमेट, कान में लीड लगाकर व बाइक चलाते वक्त मोबाइल से बात करते हुए जा रहे है। इसकी वजह से दुर्घटनाएं थम नहीं रहीं हैं। फिर भी लोग सबक लेने को तैयार नहीं है। चालान में आंकड़े बता रहे है कि करीब 80 फीसदी लोग हेलमेट का प्रयोग नहीं कर रहे है।
एक माह के भीतर चालान करने में सीतापुर जिला प्रदेश में चौथे स्थान पर पहुंच गया है। एक माह के भीतर 20 हजार 609 चालान काटने की कार्रवाई की गई है। इसके अलावा एक करोड़ 86 लाख 83 हजार 900 रुपये का जुर्माना भी वसूला जा चुका है। इसके बावजूद भी वाहन चलाने वाले नहीं चेत रहे हैं। हर जगह लोग नियमों का उल्लंघन करते नजर आते हैं। जिले में करीब 80 फीसदी ऐसे लोग हैं जो हेलमेट का प्रयोग नहीं करते हैं। ऐसे में जब हादसे होते हैं जो हेड इंजरी होने के उनको काफी नुकसान होता है और अक्सर लोगों की जान चली जाती है।
अधिकतर देखा जाता है कि लोग बाइक चलाते समय मोबाइल या लीड लगाकर बात करते हैं। यह लापरवाही दुर्घटना होने में अहम भूमिका निभाती हैं। इसके अलावा नाबालिग बच्चे सड़कों पर स्टंट करते नजर आते हैं। शहर के चौराहों पर निकलने वाले लोगों पर तो पुलिस कार्रवाई कर देती है। लेकिन गलियों में बाइक चालते समय जो लोग नियमों का उल्लंघन करते हैं, उन पर तो पुलिस की नजर भी नहीं जाती है। लोगों को समझना चाहिए कि किसी भी लापरवाही का खामियाजा उनके परिजनों को भुगतना पड़ सकता है। उनके परिवार को जीवन भर इसकी कीमत चुकनी पड़ सकती है। नियमों की अनदेखी करने में सिर्फ युवा वर्ग ही शामिल नहीं है। बुजुर्ग तबका भी यातायात नियमों की अनदेखी कर रहे है।
विज्ञापन
12770 चालान हेलमेट न लगाने पर हुए
4028 चालान तीन सवारियां बैठाने पर हुए
1456 चालान सीट बेल्ट न लगाने पर किए
485 चालान मोबाइल का प्रयोग करने पर
242 चालान स्टंट करते समय
1628 चालान गलत दिशा में चलने पर
किस थाने पर कितने वाहनों पर हुई कार्रवाई
शहर कोतवाली में 1523, रामकोट में 1015, खैराबाद में 1720, कोतवाली देहात में 708, हरगांव में 709, महिला थाना में 106, लहरपुर में 566, तालगांव में 808, मानपुर में 813, बिसवां में 884, सकरन में 246, रेउसा में 489, तंबौर में 284, सिधौली में 513, कमलापुर में 374, अटरिया में 368, रामपुरकला में 339, महमूदाबाद में 533, सदरपुर में 396, थानगांव में 385, रामपुरमथुरा में 606, महोली में 642, पिसावां में 590, इमलिया सुल्तानपुर में 618, मिश्रिख में 337, संदना में 243, मछरेहटा में 563, नैमिषारण्य में 427 व यातायात विभाग की तरफ से 3804 वाहनों के चालान काटे गए है।
ट्रिपलिंग करने से नहीं आ रहे बाज
शहर में अधिकतर देखा जा रहा है कि वाहनों पर लोग ट्रिपलिंग करते नजर आ रहे हैं। अमर उजाला की पड़ताल में शहर के मोहल्ला विजय लक्ष्मी नगर में एक ही बाइक पर तीन किशोर अपनी जान को जोखिम में डालकर जाते हुए कैमरे में कैद हो गये। दूसरी तरफ हद तो तब हो गई जब नैपालापुर चौराहे पर एक परिवार के चार सदस्य बाइक पर बैठे दिखाई पड़े। यह दो मामले तो सिर्फ बानगी भर है। दिनभर तमाम ऐसे मामले आपको देखने को मिल जाएंगे। जिसमें लोग एक ही बाइक पर पांच से छह सवारियां सफर करती हुई दिख जाएंगी। संवाद
19 मई से 18 जून तक चले अभियान में 20 हजार 609 चालान की कार्रवाई करने के बाद जिले ने प्रदेश भर में चौथा स्थान प्राप्त किया है। लगातार वाहनों के चालान काटे जाने की कार्रवाई भी की जा रही है। ऐसे लोग जो नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं उन पर भी लगातार शिकंजा कसा जा रहा है।
- फरीद अहमद, यातायात निरीक्षक