फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   If you want to escape from the heat then bring a fan from home

गर्मी से बचना है तो घर से लाएं पंखा

Fri, 22 Apr 2022 12:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
If you want to escape from the heat then bring a fan from home
जिला अस्पताल के हड्डी वार्ड में मरीज के सामने रखा पंखा। - संवाद - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। जिला अस्पताल आने वाले मरीज इस समय गर्मी से बेहाल हैं। अस्पताल में जरूरत के मुताबिक पंखे नहीं लगे है। इसकी वजह से मरीज खुद ही घर से पंखा ला रहे है। इससे मरीजों के सामने अस्पताल में इलाज कराना कष्टकारी हो रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। एक तरफ अस्पताल चिकित्सकों की कमी से जूझ रहा है। वहीं अन्य दुश्वारियां मरीजों के सामने इलाज में संकट बनकर खड़ी हो गई है। इस समय पड़ रही भीषण गर्मी में मरीजों को इलाज कराना बहुत ही पीड़ादायक हो रहा है। जिला अस्पताल के मेडिकल ए वार्ड, हड्डी वार्ड, महिला वार्ड व चिल्ड्रेन वार्ड में करीब दो सौ मरीज भर्ती है। इन मरीजों के लिए वार्डों में पंखे लगे हुए है लेकिन यह जरूरत के अनुसार नहीं लगे हुए है।
विज्ञापन

एक पंखा तीन बेड को कवर कर रहा है। इसकी वजह से तीन बेड़ों पर हवा पहुंचना मुश्किल हो रही है। जब मरीज गर्मी में परेशान होने लगते है तो वह खुद ही बाजार से नया पंखा खरीदकर ला रहे है। इन पंखों के जरिए वह अपने आप को गर्मी से राहत पाने की उम्मीद कर रहे है। मरीजों का कहना है इसकी वजह से बहुत परेशानी होती है। एक तो इलाज कराने पर खर्चा आता है तो वहीं पंखा खरीदने के लिए भी रुपये खर्च करने पड़ रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीज बाजार से पंखा खरीदने को मजबूर
जिला अस्पताल में कटीली इलाके के अमन मेडिकल-ए वार्ड में भर्ती हैं। इनके बेड के ऊपर पंखा नहीं लगा है। भीषण गर्मी में अमन काफी परेशान हैं। अस्पताल प्रशासन से पहले बेड बदलने की बात कही, जब बेड नहीं बदला गया तो वे खुद ही घर से एक पंखा ले आए। अब वह इस पंखे के जरिए गर्मी से बचने का प्रयास कर रहे हैं। शहर के लोहारबाग निवासी सुग्गी सिंह को कमर में दिक्कत के चलते हड्डी वार्ड में भर्ती हैं। इसके कारण इनको चलना फिरना मुश्किल हो रहा है।
सुग्गी सिंह के बेड के ऊपर भी पंखा नहीं लगा हुआ है। इस समय जब भीषण गर्मी पड़ रही है तो वार्ड के अंदर मरीज बेहाल हो रहे है। ऐसे में सुग्गी सिंह अपने घर से पंखा लाए तब जाकर उनको राहत मिली। अब वह इस पंखे के जरिए राहत पाने की उम्मीद कर रहे है। श्यामनाथ इलाके के छोटू हड्डी वार्ड में भर्ती है। यह भी इलाज के दौरान गर्मी से बेहाल हो रहे है। छोटू को अस्पताल में गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। इस दौरान छोटू के परिजन बाजार से पंखा लाकर उनके बेड के सामने रख दिया है। इससे छोटू को गर्मी से राहत मिल रही है।

बिजली की आवाजाही भी बड़ी समस्या
जिला अस्पताल में वैसे तो 24 घंटे विद्युत सप्लाई की जाती है लेकिन कभी कभार लाइन फॉल्ट के चलते आपूर्ति गुल हो जाती है। बुधवार को काफी देर तक विद्युत आपूर्ति गुल रही। इसकी वजह से यहां पर भर्ती मरीज काफी देर तक परेशान रहे। पंखा लाने के बाद भी मरीजों को राहत नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed