फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Hunger strike for justice in triple murder

ट्रिपल मर्डरः न्याय के लिए दूसरे दिन भी क्रमिक अनशन

Thu, 15 Jun 2017 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 15 Jun 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
Hunger strike for justice in triple murder
- फोटो : अमर उजाला

दाल व्यापारी सुनील जायसवाल व उनकी पत्नी तथा पुत्र की लूट के दौरान हुई हत्या के विरोध में विभिन्न संगठनों का विरोध प्रदर्शन दूसरे दिन गुरुवार को भी जारी रहा। हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लालबाग चौराहे पर क्रमिक अनशन हुआ तो कलेक्ट्रेट परिसर में कई संगठन धरने पर बैठे रहे।

विज्ञापन


एक संगठन ने लखनऊ कूच करने का प्रयास किया, लेकिन जल्द ही खुलासा करने का आश्वासन देकर उसे शांत कर दिया गया। सिविल लाइंस में हुए ट्रिपल मर्डर को धीरे-धीरे 10 दिन बीत गए हैं। इस दौरान व्यापारियों व अन्य संगठनों के सब्र का बांध टूटता नजर आया।
विज्ञापन


बार एसोसियेशन व व्यापारी संगठन शहर के लालबाग चौराहे पर बुधवार से घटना के राजफाश के लिए क्रमिक अनशन कर रहे हैं। बुधवार को व्यापारी की दोनों बेटियां भी अनशन पर बैठी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लालबाग चौराहे पर व्यापारियों व अधिवक्ताओं का क्रमिक अनशन दूसरे दिन गुरुवार को भी जारी रहा। अनशन पर बैठे अनिल गुप्ता, विनीत शुक्ला एडवोकेट, प्रवीण श्रीवास्तव, सुशील टंडन, संजय सक्सेना ने कहा कि जब तक व्यापारी के परिवार को न्याय नहीं मिल जाता, जब तक लूट व हत्या की घटना को अंजाम देने वाले बदमाश जेल नहीं चले जाते, क्रमिक अनशन जारी रहेगा।


इस क्रमिक अनशन को भारत परिषद के अध्यक्ष रत्नेश द्विवेदी, किसान एसोसिएशन के नरेश अवस्थी, जायसवाल समाज सेवा संस्थान के महेश कुमार जायसवाल, आम आदमी पार्टी, यज्ञसैनी समाज, श्रीहरि व्यामशाला, राष्ट्रीय किसान मंच, सब्जी एवं फल आढ़तियां संघ आदि संगठनों के पदाधिकारियों ने समर्थन दिया। सभी संगठनों ने एक स्वर में इस घटना की सीबीआई जांच की मांग की।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed