{"_id":"6918c8e25f215b7c7403363c","slug":"hospital-operator-dies-after-consuming-toxic-substance-sitapur-news-c-102-1-slko1037-144277-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: विषाक्त पदार्थ खाने से अस्पताल संचालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: विषाक्त पदार्थ खाने से अस्पताल संचालक की मौत
Sun, 16 Nov 2025 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 16 Nov 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
सिधौली। इलाके के नरोत्तम नगर दक्षिणी में एक निजी अस्पताल संचालक मोनू (25) ने शुक्रवार देर रात विषाक्त पदार्थ खा लिया। शनिवार सुबह वह मृत अवस्था में अपने कमरे में मिले। पुलिस परिजनों को घटना की जानकारी देने के बाद मामले की जांच में जुटी है।
हरगांव के गुर्तफा निवासी मोनू (25) कस्बे में आर्यन हॉस्पिटल चलाते थे। वह नरोत्तम नगर दक्षिणी में किराये के एक मकान में रहते थे। शुक्रवार देर रात उन्होंने विषाक्त पदार्थ खा लिया। शनिवार को वह मृत अवस्था में मिले। मौके पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने कमरे से विभिन्न सैंपल, मोबाइल फोन व अन्य जरूरी साक्ष्य एकत्र किये। प्रभारी निरीक्षक विजयेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया विषाक्त पदार्थ खाने से मौत का मामला लग रहा है। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर तय होगी।
मरने से पहले बनाया एक वीडियो, प्रेमिका को भेजा
शुरूआती जांच पड़ताल में पता चला है कि मोनू ने विषाक्त पदार्थ खाने से पहले एक वीडियो भी बनाया था। इस वीडियो को उन्होंने अपने प्रेमिका को भेजा था। इसके कुछ देर बाद ही उन्होंने विषाक्त पदार्थ खा लिया। पुलिस मृतक के मोबाइल फोन को अपने कब्जे में ले कर उसकी तकनीकी स्तर पर जांच करा रही है।