फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Hospital closed even after five months of inauguration

उद्घाटन के पांच माह बाद भी अस्पताल बंद

Fri, 27 May 2022 12:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Hospital closed even after five months of inauguration
झरेखापुर/सीतापुर। विकासखंड हरगांव के सेलूमऊ में करीब पांच माह पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया गया था। पर आज तक अस्पताल में सुविधाएं मुहैया नहीं कराई जा सकी हैं। इस केंद्र के न चलने से करीब 12 किलोमीटर हरगांव जाकर लोग अपना इलाज करवा रहे हैं। अगर यह केंद्र शुरू जो जाए तो आस पड़ोस के 50 से अधिक गांवों के लोगों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

एक करोड़ 35 लाख की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेलूमऊ का उद्घाटन करीब पांच माह पहले तत्कालीन जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज व क्षेत्रीय विधायक सुरेश राही ने किया था। आज तक यह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शुरू नहीं हो सका है, जिसके चलते करोड़ों रुपये की लागत से बना यह भवन क्षेत्रवासियों के लिये सिर्फ छलावा साबित हो रहा है। स्वास्थ्य केंद्र शुरू न होने के कारण ग्रामीण मजबूरी में इलाज के लिए 12 से 15 किलोमीटर दूर हरगांव व सीतापुर जाने पर मजबूर होते है।
विज्ञापन

ग्रामीण उमेश गुप्ता, सचिन सिंह, रमेश, अर्पित, शुभम, मनोज ने बताया कि कई बार प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है। ग्रामीणों की फरियाद नहीं सुनी जा रही है। यह पीएचसी शुरू हो जाए तो इस केंद्र के तहत करीब 50 गांवों के लोगों को इलाज का लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed