{"_id":"68c462e61cfee1938c0b18b0","slug":"horticultural-farming-will-be-done-in-98-hectares-sitapur-news-c-102-1-slko1052-140182-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: 98 हेक्टेअर में कराई जाएगी औद्यानिक खेती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: 98 हेक्टेअर में कराई जाएगी औद्यानिक खेती
Fri, 12 Sep 2025 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 12 Sep 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। उद्यान विभाग की जिला मिशन समिति (डीएमसी) की बैठक शुक्रवार को डीएम अभिषेक आनंद की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। इसमें वर्तमान वित्तीय साल में 98 हेक्टेअर में औद्यानिक खेती कराए जाने का निर्णय लिया गया। डीएम ने निर्देश दिए कि योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए। लक्ष्य के अनुरूप अधिक से अधिक आवेदन कराए जाएं।लंबित आवेदनों को समयबद्ध रूप से निस्तारित किया जाए।
बैठक में एकीकृत बागवानी विकास मिशन सहित अन्य योजनाओं में वर्ष 2024-25 में कराए गए कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। वर्ष 2025-26 के लिए प्रस्तावित कार्यक्रमों के कार्यान्वयन के संबंध में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए। कृषि सखी सीता देवी ने कहा कि औषधीय खेती करने में फूलों को सुखाने के लिए मशीन का आवश्यकता है, इस उपलब्ध कराया जाए। जिला उद्यान अधिकारी राजश्री ने बताया कि जिला औद्यानिक मिशन योजना के तहत वर्ष 2025-26 में जिले के लिए प्राप्त लक्ष्यों के सापेक्ष विभागीय पोर्टल पर किसानों के पंजीकरण के बाद प्रथम आवक प्रथम पावक नियमों का पालन करते हुए कार्यक्रम क्रियान्वित कराया जाएगा। किसानों को डीबीटी के माध्यम से लाभान्वित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि न्याय पंचायत स्तर पर आयोजित किसान चौपाल कार्यक्रमों में किसानों को विभागीय योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि विभागीय वेबसाइट dbt.uphorticulture.in पर कृषक ऑनलाइन पंजीकरण करेंगे। इसके बाद प्रथम आवक-प्रथम पावक के आधार पर किसानों का चयन कर कार्यक्रमों का क्रियान्वयन कराया जाएगा।
विज्ञापन
ये हैं जरूरी दस्तावेज
योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को पंजीकरण के लिए खतौनी की छायाप्रति, बैंक पासबुक के पहले पेज की छाया प्रति, जिसमें बैंक ब्रांच का नाम, खाता संख्या एवं आईएफएस कोड की आवश्यकता होगी। पहचान पत्र (केवल आधार कार्ड) की छायाप्रति और किसान के दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ के साथ आवेदन किया जा सकता है। योजना के तहत जिले में कराए जाने वाले कार्यक्रमों के लिए 98 हेक्टेअर का लक्ष्य तय किया गया है। आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष विभागीय वेबसाइट dbt.uphorticulture.in पर 727 किसानों का पंजीकरण कराते हुए प्रथम आवक-प्रथम पावक के आधार पर चयन किया जा रहा है। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी संतोष नारायण गुप्त, पीडी डीआरडीए एके चौधरी, केवीके कटिया के अध्यक्ष डा. दया एस श्रीवास्तव, कृषि सखी सीता देवी, किरन, आरती, वंदना देवी, प्रगतिशील किसान रोहित सिंह आदि उपस्थित रहे।