फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Honor fund to six and a half lakh farmers

साढ़े छह लाख किसानों को मिली सम्मान निधि

Wed, 01 Jun 2022 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Honor fund to six and a half lakh farmers
सीतापुर। धूप की तपिश ने भले ही तपाया हो, लेकिन मंगलवार का दिन किसानों के लिए खुशियों से भरा रहा। पीएम ने किसान सम्मान निधि की 11वीं किश्त लाभार्थी किसानों के खाते में भेज दी। किसानों के मोबाइल नंबर पर जैसे ही इसका मैसेज पहुंचा। उनके चेहरे खिल गए। करीब साढ़े छह लाख किसान इससे लाभान्वित हुए हैं।
विज्ञापन

साल में तीन किश्तों के मार्फत पीएम किसान सम्मान निधि के तहत लाभार्थी किसानों को छह हजार रुपये दिए जाते हैं। यह धनराशि सीधे उनके बैंक खाते में पहुंचती है। इससे उन्हें बहुत राहत मिलती है। खासकर ऐसे छोटे किसान जिनके पास एक-दो बीघे जमीन है, उनके लिए यह धनराशि संजीवनी जैसी है।
विज्ञापन

किसान चंद्र प्रकाश का कहना है कि फसल मौसम के मिजाज पर निर्भर करती है। बे-मौसम बारिश, आंधी-तूफान व ओले गिरने से फसल नष्ट होने से लागत भी चली जाती है। ऐसे में सम्मान निधि ही सहारा बनती है। मंगलवार को जिले के किसान लाभार्थियों के खाते में सम्मान निधि पहुंचने से उनके द्वारा राहत महसूस की गई। उपकृषि निदेशक अरविंद मोहन मिश्र ने बताया करीब छह लाख 52 हजार किसानों को सम्मान निधि भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास खंड परसेंडी के किसान अनूप कुमार के खाते में मंगलवार को पीएम किसान सम्मान निधि पहुंचने का मैसेज मोबाइल पर पहुंचा। इससे वह खुश नजर आए। उन्होंने बताया कि सम्मान निधि से बहुत फायदा हो रहा है। यह संजीवनी जैसी है। इससे खेती की आवश्यकता वाले कार्य नहीं रुकते हैं। ब्लॉक हरगांव के किसान श्रीकृष्ण के खाते में सम्मान निधि के दो हजार रुपये आने की सूचना जैसी ही मोबाइल पर मिली, उनका चेहरा खिल गया। वह काफी समय से इसका इंतजार कर रहे थे।
उनका कहना है कि खेती करना अब बहुत महंगा हो गया है। समय पर खाद-पानी न देने से लागत भी नहीं निकलती है। ऐसे मेें उधारी नही लेनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed