{"_id":"67a79dacd06fb3b086050b75","slug":"hoardings-not-found-at-four-petrol-pumps-sitapur-news-c-102-1-slko1037-126746-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: चार पेट्रोल पंपों पर नहीं लगे मिले होर्डिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: चार पेट्रोल पंपों पर नहीं लगे मिले होर्डिंग
Sat, 08 Feb 2025 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 08 Feb 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। नो हेलमेट नो फ्यूल अभियान को लेकर डीएसओ के निर्देश पर सिधौली के पूर्ति निरीक्षक ने सात पेट्रोल पंपों पर जांच की। इस दौरान चार पेट्रोल पंपों पर अभियान से जुड़े होर्डिंग नहीं मिले।
26 जनवरी से जिलेभर में नो हेलमेट नो फ्यूल अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के बाद भी अधिकतर पेट्रोल पंप संचालकों द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। जिसको लेकर जिला पूर्ति अधिकारी तथा विभाग के अन्य अधिकारियों द्वारा पेट्रोल पंपों की जांच की जा रही है। शनिवार को जिला पूर्ति अधिकारी अखिलेश श्रीवास्तव ने बताया कि पूर्ति निरीक्षक सिधौली ने क्षेत्र के मान्यता सर्विस स्टेशन अलमापुर, तारा एनर्जी स्टेशन मुजफ्फरपुर, ओम साईं फिलिंग स्टेशन बाड़ी, हमारा पंप बाड़ी, श्री श्याम पेट्रोलियम बाड़ी, वर्तिका सर्विस स्टेशन मिश्रिख रोड व कृष्णा किसान सेवा केंद्र गोपालपुर पूर्वी पर जांच की।
इसमें से हमारा पंप, श्री श्याम पेट्रोलियम, वर्तिका सर्विस स्टेशन व कृष्णा किसान सेवा केंद्र पर अभियान से जुड़े होर्डिंग नहीं मिले। अन्य पेट्रोल पंपों पर पूर्ति निरीक्षक द्वारा बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं दिए जाने के निर्देश दिए।