{"_id":"58e529ef4f1c1b084a5b440f","slug":"helipad-will-be-buili-in-namish","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैमिष में बनेगा हेलीपैड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैमिष में बनेगा हेलीपैड
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Apr 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैमिषारण्य का जल्द ही कायाकल्प होगा। शासन के फरमान पर सरकारी मशीनरी नैमिषारण्य में विकास का खाका तैयार करने में जुट गई है। नैमिषारण्य में हैलीपैड बनाने के साथ ही शटल ट्रेन व बस सेवा भी शुरू करने पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
डीएम अमृत त्रिपाठी ने बताया कि नैमिष के विकास को अफसरों के साथ बैठक कर प्रोजेक्ट के कार्यों की समीक्षा की गई है। इसमें संपूर्ण नैमिषारण्य में सड़कों, मार्गों व नालियों का निर्माण होगा। श्रद्धालुओं को बैठने के लिए सड़क किनारे बेंच लगेंगी।
विज्ञापन
पूरे तीर्थ स्थल में प्रकाश व्यवस्था के साथ ही सिटी ड्रेन का निर्माण कराया जाएगा। नैमिषारण्य परिसर में मुंडन कुंडों का निर्माण होगा। इसके अलावा ललिता देवी मंदिर परिसर में स्थित कुंड की सफाई व सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। पूरे नैमिष में आश्रम सहित मंदिर मठ आने-जाने वाले मार्गों पर संकेतक लगेंगे।
विज्ञापन
चौरासी कोसी परिक्रमा व दधीचि कुंड को भी प्रोजेक्ट रिपोर्ट में शामिल किया गया है। डीएम ने चौरासी कोसी परिक्रमा मार्ग का संपूर्ण विकास व मिश्रिख के दधीचि कुंड की सफाई कराने की बात कही।
लखनऊ से नैमिषारण्य शटल ट्रेन सेवा व नैमिषारण्य में भ्रमण हेतु बस सेवा के संचालन को लेकर भी कार्ययोजना बनाई गई है। इसके साथ सत्संग भवन में सरकारी भोजनालय की व्यवस्था भी होगी। नैमिष से देवदेवेश्वर व रूद्रावर्त तक सड़क निर्माण बनेगी।