{"_id":"d85a9d8deed5ac0597888c0b850e0c85","slug":"heavy-rainfall-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बारिश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बारिश
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Sun, 05 Jul 2015 10:41 PM IST
विज्ञापन
मौसम ने रविवार को कई बार करवट बदलीं। सुबह सूरज की तपिश ने परेशान किया। दोपहर बाद छाई बदली से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली।
विज्ञापन
सांझ के पहर में ठंडी हवाओं के साथ रिमझिम बारिश ने मौसम खुशगवार कर दिया। बारिश ने लोगों को उमस से काफी हद तक सुकून पहुंचाया। रविवार को दिन के हर पहर में मौसम का मिजाज बदलता रहा।
सुबह असहनीय तेज धूप निकली। तपिश से लोग बेहाल हो उठे। दोपहर करीब सवा बारह बजे आसमान में बादल छा गए। जिससे धूप कमजोर हो गई। बदली ने लोगों को तपिश से राहत पहुंचाई।
विज्ञापन
दोपहर बाद धूप-छांव का शुरू हुआ खेल सांय करीब छह बजे तक चला। इसके बाद आसमान में काले बादलों ने डेरा जमा लिया और तेज ठंडी हवाएं चलने लगीं।
शाम 7:30 बजे रिमझिम फुहारें बरसने लगी। बारिश ने मौसम को खुशगवार बना दिया। उमस से राहत मिली तो लोगों के चेहरे खिल उठे। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉॅर्ड किया गया।
विज्ञापन