फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Heavy rain brought down mercury by four degrees

Sitapur News: झमाझम बारिश से चार डिग्री लुढ़का पारा, गर्मी से मिली राहत

Mon, 15 Sep 2025 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 15 Sep 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Heavy rain brought down mercury by four degrees
सीतापुर। जिले में सोमवार भोर गरज-चमक के साथ पहले रिमझिम फिर झमाझम बारिश हुई। इससे अधिकतम पारा चार डिग्री लुढ़क गया। दोपहर में कुछ देर के लिए धूप निकलने से उमस बढ़ गई। इसके बाद फिर बादलों ने आसमान में डेरा जमा लिया। मौसम सुहाना होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। कई इलाकों में बारिश के साथ तेज हवा चलने से धान व केले की फसल धराशाई हो गई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री जबकि न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मंगलवार को बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन

मौसम का मिजाज पिछले कई दिनों से तल्ख था। तेज धूप व भीषण गर्मी से लोग परेशान थे। सोमवार की भोर करीब चार बजे मौसम ने करवट ली और आसमान पर बादलों ने डेरा जमा लिया। कुछ देर बाद रिमझिम बरसात शुरू हो गई। सुबह 7:25 बजे से बादल झूमकर बरसने लगे। झमाझम बारिश से रविवार की तुलना में अधिकतम पारा चार डिग्री लुढ़क गया। सुबह करीब 10 बजे तक रुक-रुककर बारिश होती रही।
विज्ञापन

इसके बाद आसमान साफ हो गया। दोपहर में धूप निकलने से उमस बढ़ गई। करीब चार बजे फिर आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू हो गई। इससे बाहर मौसम सुहाना रहा लेकिन घरों व दफ्तरों के अंदर उमस परेशान करती रही। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दरम्यान बादल छाए रहने के साथ कुछ इलाकों में बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



तेज हवा से धान व केले की फसल धराशाई
रेउसा में सोमवार की सुबह तेज हवा से साथ बारिश हुई। इससे खेत में धान की फसल गिर गई। किसान रामसागर व अनुराग शुक्ला ने बताया कि धान की फसल गिरने से उपज में कमी आने का खतरा उत्पन्न हो गया है। किसान विशंभर दयाल ने बताया कि केले की फसल भी गिर गई है। इससे भारी नुकसान हुआ है। महमूदाबाद क्षेत्र के अमरापुर निवासी विनोद वर्मा ने बताया कि 40 बीघा धान की फसल लगाई थी, बारिश व तेज हवा से सारी फसल खेत में गिर गई है। उनेरा के विदित वर्मा ने बताया कि 20 बीघा धान की फसल गिर गई है, अब बारिश हुई तो धान में अंकुर निकल आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed