फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Heart attack, middle-aged dies due to police threat

पुलिस की धमकी से हार्टअटैक, अधेड़ की मौत

Fri, 27 May 2022 12:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Heart attack, middle-aged dies due to police threat
कमलापुर इलाके में पीड़ित परिजनों से बातचीत करते एएसपी एनपी सिंह। - संवाद - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। मारपीट के मामले में केस दर्ज कराने के लिए थाने पहुंचे एक अधेड़ की हार्टअटैक से मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस पर केस न दर्ज कराने का दबाव बनाने और धमकाने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि धमकाने से ही हार्टअटैक पड़ा, जिससे अधेड़ की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने गुरुवार को मार्ग जाम कर हंगामा किया। एएसपी साउथ ने परिजनों को शांत कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने एसओ पर लगे आरोपों की जांच कराने का आश्वासन दिया है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के जैतनपुर निवासी पुनीत का गांव के अशोक से शराब बेचने को लेकर बुधवार को विवाद हो गया था। आरोप है कि अशोक व उसके साथियों ने पुनीत की जमकर पिटाई कर दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने मामले में सिर्फ एनसीआर दर्ज की थी। इसी मामले में केस दर्ज कराने के लिए पुनीत के चाचा रमेश कुमार यादव (58) बुधवार को कमलापुर थाने गए थे। आरोप है कि पुलिस ने उनको काफी देर तक थाने में बिठाए रखा। इस दौरान उन पर केस दर्ज न कराने का दबाव बनाते हुए धमकाया गया। रात करीब 10.30 बजे अचानक रमेश कुमार की तबियत बिगड़ी तो उसे थाने से सीएचसी कसमंडा ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

रात में परिजन शव लेकर चले गए। सुबह करीब 12 बजे परिजन शव को ट्रैक्टर पर रखकर नेशनल हाईवे जाम करने पहुंच गए। वहां पुलिस ने लोगों को हटा दिया। इसके बाद परिजन हमीरपुर मार्ग पर पहुंचे, जहां पर उन्होंने मार्ग जाम कर हंगामा किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एएसपी साउथ एनपी सिंह, सीओ सिधौली यादुवेंदु यादव समेत भारी पुलिस बल पहुंच गया। पुलिस ने परिजनों को कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। अधेड़ के बेटे ने एसपी को पत्र लिखकर एसओ पर आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। करीब एक घंटे तक हंगामा के बाद परिजन माने और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्पष्ट नहीं हो सकी मारपीट की वजह
पुनीत से हुई मारपीट की वजह का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस को दी हुई तहरीर में पुनीत ने बताया कि उसने बुधवार को अवैध शराब की बिक्री का विरोध किया था। जिस पर अशोक, पिंटू, रामचंदर और सुरेंद्र ने उसको बुरी तरह पीट दिया था। एएसपी ने बताया कि पुनीत खुद ही आरोपियों के पास शराब खरीदने गया था, जहां पर दोनों के बीच में कहासुनी हो गई थी। इसके बाद आरोपियों ने पुनीत पर हमला कर दिया। पुलिस ने पुनीत की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में विवेचना के दौरान ही कारण स्पष्ट हो पाएगा।

दोषी पर होगी कार्रवाई
मारपीट के मामले में एनसीआर दर्ज थी, जिस पर केस दर्ज कर लिया गया है। एसओ पर जो आरोप लगाए गए हैं, उसकी जांच सीओ सिधौली को दी गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट में हार्टअटैक से मौत होने की बात सामने आई है। मामले में जो भी दोषी होगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी।
- एनपी सिंह, एएसपी साउथ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed