{"_id":"83958828890c46ad77024ab2c0004db0","slug":"health-centers-have-poor-sanitation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" स्वास्थ्य केंद्रों में लचर मिली सफाई व्यवस्था ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य केंद्रों में लचर मिली सफाई व्यवस्था
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Tue, 27 Oct 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता परखने आई राज्य स्तरीय टीम ने
विज्ञापन
मंगलवार को कई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। हालांकि इस
दौरान टीम के सदस्यों ने बदहाल व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
मंगलवार को राज्य स्तरीय टीम के सदस्यों ने कई टीमें बनाई। एक टीम पिसावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। यहां पर टीम के सदस्यों ने इमरजेंसी, मरीज का वार्ड, भोजनालय, दवाओं का हाल जाना।
एक्स-रे व पैथोलाजी को भी देखा। निरीक्षण के दौरान टीम को अस्पताल परिसर में गंदगी मिली। गंदगी देख टीम के सदस्यों ने नाराजगी जताई। वहीं अन्य अवस्थाओं को दुरुस्त करने को कहा।
टीम की नाराजगी देखते ही वहां पर मौजूद अमला साफ-सफाई में जुट गया। करीब दो घंटे तक निरीक्षण करने के बाद टीम रवाना हो गई। टीम के जाने के बाद भी कर्मचारी सफाई में व्यस्त रहे।
यहां के बाद टीम के सदस्य बरगावां स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। वहां भी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। इसके अलावा टीमों ने परसेंडी, रेउसा आदि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का हाल देखा। टीमों ने हर जगह साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने को कहा।