फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Health Center became ruins

खंडहर बने स्वास्थ्य उपकेंद्र

Tue, 03 Nov 2015 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Tue, 03 Nov 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन

केस-1 टूटी पड़ी बाउंड्रीवाल

विज्ञापन

सकरन विकास खंड़ का स्वास्थ्य उपकेंद्र सरैंयाकला। बाउंड्रीवाल टूटी हुई पड़ी है। दीवारों से प्लास्टर छूट रहा है। पल्ले से दरवाजा चोरी हो चुके है। ग्रामीणों का कहना है जिस मकसद के लिए भवन बना था। वह आज तक पूरा नहीं हो सका। एएनएम के न आने से वह पूरी तरह से बेमानी साबित हो रहा है। ऐसी ही हालात महराजनगर स्वास्थ्य उपकेंद्र के है।

केस-2 झाड़ियों से घिरा एएनएम सेंटर
सकरन विकासखंड का स्वास्थ्य उपकेंद्र लश्करपुर का पांच वर्ष पूर्व निर्माण कराया गया था। उसके बाद ग्रामीणों को भरोसा जगा था कि टीकाकरण व अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए दूर नही जाना पड़ेगा। लेकिन यह उम्मीद बेमानी साबित हुई है। मौजूदा समय में एएनएम सेंटर बदहाली का शिकार है। सेंटर के चारो तरफ झाड़ियां उग आई है।
विज्ञापन


ये तो केस महज बानगी है। जबकि अधिकांश स्वास्थ्य उपकेंद्रों का यही हाल है। स्वास्थ्य कार्यकर्त्री के भवन में न बैठने से उनका प्रयोग नही हो पा रहा है। वहीं कई जगहों पर ग्रामीण कब्जा करके अपने घरेलू कामों में प्रयोग कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में लोगों को टीकाकरण व अन्य सुविधाओं के लिए सीएचसी की ओर रुख करना पड़ता है। बच्चों का टीकाकरण व गर्भवती महिलाओं का गांव में ही नियमित चेकअप कराने के मकसद से लाखों की लागत से स्वास्थ्य उपकेंद्र बनाए गए है। इन केंद्रों पर स्वास्थ्य कार्यकर्त्री के माध्यम से सेवाएं दी जाती है।

ग्रामीणों के मुताबिक सेंटरों पर कभी कभार ही स्वास्थ्य कार्यकर्त्री आती है, ज्यादातर वह दूसरी जगह पर बैठकर चली जाती है। इससे टीकाकरण प्रभावित होता है।

चेकअप व अन्य सुविधाओं के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांड़ा जाना पड़ता है। ऐसे में लाखों की लागत से बने भवन बेमानी साबित हो रहे है। इनका फायदा ग्रामीणों को नही मिल रहा है।


जांच के बाद होगी कार्रवाई
स्वास्थ्य कार्यकर्ती हर बुधवार व शनिवार को गांव जाकर टीकाकरण करती है। अगर कही पर स्वास्थ्य उपकेंद्र खुल नहीं रहे है तो इसकी जानकारी नहीं है जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. अनूप पांडेय, सीएचसी प्रभारी, सांडा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed