{"_id":"6a250c302b1492a09209ac5d","slug":"head-on-collision-between-two-motorcycles-in-sitapur-two-youths-died-third-in-critical-condition-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत; तीसरे की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत; तीसरे की हालत गंभीर
Sun, 07 Jun 2026 12:09 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: Bhupendra Singh
Updated Sun, 07 Jun 2026 12:09 PM IST
सार
सीतापुर में बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि, तीसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विशाल की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विस्तार
यूपी के सीतापुर में नैमिषारण्य के अटवा-बीबीपुर मार्ग पर शनिवार देर रात दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था।
बताया गया कि बकानिया गांव निवासी विशाल (30) अपनी बाइक से आटवां से घर लौट रहे थे। रास्ते में सामने से आ रही दूसरी बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर औरंगाबाद नौसर निवासी गोविंद व उनके परिचित मिथुन सवार थे। ये लोग अटवां से अपने गांव लौट रहे थे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को सीएचसी, नैमिषारण्य पहुंचाया। वहां से उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
परिजनों का आरोप है कि सीएचसी में उन्हें एंबुलेंस देरी से उपलब्ध हुई। परिजन अस्पताल परिसर में हंगामा करते रहे। करीब आधे घंटे तक हंगामा चलता रहा। बाद में सीएमओ सुखरंजन के हस्तक्षेप और फोन पर बातचीत होने के बाद एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सक ने विशाल व गोविंद को मृत घोषित कर दिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।