फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Hargaon MLA clashes with his brother

हरगांव विधायक अपने भाई से भिड़े

Fri, 09 Jul 2021 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Hargaon MLA clashes with his brother
सीतापुर। ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में कई जगहों पर सत्ता पक्ष व विपक्ष के बीच जमकर टकराव हुआ। हरगांव में भाजपा विधायक अपने छोटे भाई पूर्व विधायक से नामांकन को लेकर भिड़ गए। इन सबके बीच सपा प्रत्याशी को नामांकन पत्र न मिलने से वे पर्चा दाखिल नहीं कर सकीं। महमूदाबाद में सपा विधायक अपने प्रत्याशी का नामांकन न होने पर धरने पर बैठ गए। सपा प्रत्याशी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पिसावां में भी पूर्व विधायक व पुलिस के बीच नोकझोंक हुई। सपा ने जिला प्रशासन पर सत्ता पक्ष के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

रामपुर मथुरा ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए भाजपा समर्थित तारा देवी, सपा समर्थित भावना मौर्य व सबनम ने पर्चे खरीदे थे। गुरुवार को जब पर्चा दाखिल करने का समय आया तो प्रशासन ने ब्लॉक के चारों ओर करीब 500 मीटर की दूरी तक कई जगह बैरिकेडिंग कर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया। 11 बजे जैसे ही सपा समर्थित प्रत्याशी भावना मौर्या अपने ससुर प्रेम सागर मौर्य के साथ पर्चा दाखिल करने निकली तो पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

यह जानकारी होते ही सेवता से पूर्व सपा विधायक महेंद्र कुमार सिंह झीन बाबू व दिग्विजय सिंह देव मौके पर पहुंचे। बातचीत न बनने पर थाने के पास धरने पर बैठ गए। महमूदाबाद से सपा के विधायक नरेंद्र सिंह वर्मा भी रामपुर पहुंचे। पुलिस ने उन्हें ब्लॉक से 500 मीटर दूर तुलसी सेतु से आगे नहीं जाने दिया। उन्होंने वहीं धरना शुरू कर दिया और प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए। इसके बाद सपा समर्थित प्रत्याशी अपना पर्चा नहीं दाखिल कर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का कहना है भाजपा प्रत्याशी तारा देवी ने सपा प्रत्याशी आदि पर जानमाल से मारने की धमकी दी थी। इस प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए हिरासत में लिया गया था। हरगांव मेें नामांकन पत्र खरीदने के लिए गेट पर मौजूद सपा प्रत्याशी पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामाधार की पुत्री साधना को नामांकन पत्र न मिलने पर पूर्व विधायक रमेश राही ब्लॉक पर पहुंचे। पूर्व विधायक का कहना है कि अधिकारियों से नामांकन पत्र की मांग की। जिस पर खंड विकास अधिकारी ने आरओ का ब्लॉक पर न होना बताया।
आरओ राजेश कुमार को फोन किया तो उन्होंने हरगांव में न होने की बात कही। जिस पर भड़कते हुए रमेश राही ने प्रशासन पर भाजपा के पक्ष में काम करने का आरोप लगाया। भाजपा विधायक सुरेश राही मौके पर पहुंचे और रमेश राही समेत अन्य को वहां से हटाने के लिए पुलिस बल से कहा। जिस पर पूर्व विधायक रमेश राही ने विधायक सुरेश राही से दादागिरी न करने की बात कही। इन सबके कारण सपा प्रत्याशी पर्चा दाखिल नहीं कर सकी। पिसावां में पूर्व विधायक अनूप गुप्ता व पुलिस के बीच नामांकन दाखिल करने को लेकर झड़प हुई।

पत्रकार से की अभद्रता
भाजपा विधायक सुरेश राही और सपा के पूर्व विधायक रमेश राही के बीच हो रही बातचीत का वीडियो रिकॉर्डिंग करते हुए एक स्थानीय पत्रकार को भाजपा विधायक के खास नागेन्द्र गुप्ता ने थप्पड़ मार दिया। जिस की जानकारी पाते ही अनुसूचित मोर्चे के प्रदेश मंत्री निर्मल जीत राज मौके पर पहुंचे। वहां पर मौजूद विधायक सुरेश राही को पत्रकार की पिटाई को लेकर खूब खरी खोटी सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed