{"_id":"8c2744e9a154f4cac27a4d78cc97ea79","slug":"green-up-clean-up-gave-information-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘ग्रीन यूपी, क्लीन यूपी’ पर दी गई जानकारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘ग्रीन यूपी, क्लीन यूपी’ पर दी गई जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर
Updated Tue, 07 Jul 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय इंटर कॉॅलेज में मंगलवार को पौधरोपण किया गया। प्रभागीय वनाधिकारी एपी त्रिपाठी के निर्देशन
विज्ञापन
में कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
इस दौरान मौलश्री, आम, कनक, चम्पा, गुलमोहर, छितवन, कचनार व सागौन के पौधे रोपित किए गए। प्रधानाचार्य इंद्रजीत सिंह ने बच्चों को ग्रीन यूपी-क्लीन यूपी शीर्षक पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पर्यावरण का संतुलन बनाने में पेड़, पौधों का विशेष महत्व है।
देश में जो आपदाएं आ रही हैं, उसके पीछे पर्यावरण का असंतुलन है। इसलिए हम सभी को पेड़, पौधों की रक्षा करना चाहिए। उन्होंने सभी बच्चों को एक पेड़ अवश्य लगाने के लिए प्रेरित किया। प्रवक्ता एसके भारती ने बेटी पढ़ाओ, पेड़ लगाओ शीर्षक पर जानकारी दी और छात्रों को पेड़ों का महत्व बताया।
इस मौके पर कमाल अख्तर, इम्तियाज अहमद सिद्दीकी, रमेश चंद्र गुप्त, कैलाश सिंह आदि मौजूद रहे।