{"_id":"61eafc80d0981009886fe520","slug":"grandson-dies-in-road-accident-baba-injured-sitapur-news-lko614504399","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे पोते की मौत, बाबा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे पोते की मौत, बाबा घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेउसा (सीतापुर)। थाना क्षेत्र थानगांव में शुक्रवार सुबह बाइक से जा रहे बाबा-पोते को तेज रफ्तार डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल पोते ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। उसके बाबा को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। परिवार की गुजारिश पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया।
सकरन निवासी पहाड़ीलाल वर्मा रामपुर मथुरा क्षेत्र में गन्ना क्रय केंद्र पर कांटा इंचार्ज पद पर तैनात हैं। शुक्रवार सुबह वह अपने पोते प्रशांत (22) के साथ रोज की तरह बाइक से ड्यूटी जा रहे थे। इस बीच थानगांव इलाके में महमूदाबाद मार्ग पर फिलिंग स्टेशन के निकट सिलिंडर लादकर जा रही डीसीएम ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
दोनों लोगों को अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही प्रशांत की मौत हो गई।
रेउसा सीएचसी पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घायल पहाड़ीलाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसओ थानगांव संतोष कुमार ने बताया कि मृतक के परिवारीजन पोस्टमार्टम नहीं कराना चाह रहे थे। परिवार ने तहरीर दी है। पंचनामा के बाद परिवारीजन शव लेकर चले गए थे।