{"_id":"c36e0b42fa35cfd2321edcab3fa787c7","slug":"grandfather-raped-minor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्ते के नाना ने मासूम संग किया रेप, दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्ते के नाना ने मासूम संग किया रेप, दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Mon, 02 Nov 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिधौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में अकेेली मासूम बालिका को घर में दबोच कर रिश्ते के नाना ने रेप किया। बालिका की चीख सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।
विज्ञापन
पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। बालिका को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया है। सिधौली कोतवाली इलाके के एक गांव की नौ साल की मासूम बालिका घर में अकेली खाना बना रही थी।
विज्ञापन
उसके परिवारीजन गांव के पास खेत में धान काटने गए थे। इसी बीच उसके घर मेहमान बनकर आया रामपुर कलां क्षेत्र के बबुवापुर गांव निवासी हरिशचंद उर्फ हरिशन (45) पुत्र भीखा आ धमका। जो रिश्ते में बालिका का नाना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
बालिका को घर में अकेली पाकर उसने उसे दबोच लिया और कमरे ले घसीट लाया। वहां उसने मासूम बालिका को अपनी हवस का शिकार बना डाला। बालिका की चीख पुकार सुनकर आसपास के घरों के लोगों ने मौके पर पहुंच उसे दबोच लिया। इस बीच बालिका की खून से लथपथ थी।
लोगों ने आरोपी की पिटाई कर उसे पेड़ से बांध दिया। साथ ही बालिका के परिवारीजन व पुलिस को सूचना दी। बालिका को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया।
बालिका के परिवारीजनों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर रवींद्र राय का कहना है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।