फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Graduation admission process will start from today

आज से शुरू होगी स्नातक प्रवेश प्रक्रिया

Tue, 24 May 2022 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Graduation admission process will start from today
सीतापुर। आरएमपी महाविद्यालय में सत्र 2022-23 में बीए व बीएससी प्रथम वर्ष (गणित) में प्रवेश की ऑनलाइन प्रक्रिया 24 मई से शुरू हो रही है। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर रजनीकांत श्रीवास्तव ने कहा कि इस वर्ष भी प्रवेश की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी।
विज्ञापन

छात्र-छात्राएं जो बीए व बीएससी प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने के इच्छुक हैं, वह महाविद्यालय की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। शीर्ष प्रवेश समिति के संयोजक डॉ. जयवीर सिंह ने बताया कि प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं को नई शिक्षा नीति के तहत अपने मेजर व माइनर विषयों का चयन प्रवेश लेते समय अनिवार्य रूप से करना होगा।
विज्ञापन

महाविद्यालय की वेबसाइट पर पंजीकरण करते समय प्रवेशार्थी समस्त नियमों का संज्ञान अवश्य लें। आवेदनपत्र की प्रविष्टियों को त्रुटि रहित भरने के बाद ही सब्मिट कर प्रिंटआउट लें। प्रमाणपत्रों की स्व हस्ताक्षरित छाया प्रतियां प्रिंटआउट में संलग्न कर उसमें निर्धारित की गई अंतिम तिथि तक महाविद्यालय में जमा करना अनिवार्य होगा। समय से प्रिंटआउट जमा न करने पर आवेदक का पंजीकरण स्वत: निरस्त हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed