{"_id":"69bd90fd34889402200d6c08","slug":"goods-worth-two-lakhs-were-stolen-by-wearing-a-mask-sitapur-news-c-102-1-slko1055-152317-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: नकब लगाकर दो लाख का माल उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: नकब लगाकर दो लाख का माल उड़ाया
Fri, 20 Mar 2026 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 20 Mar 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
रामपुर मथुरा (सीतापुर)। ग्राम पंचायत भागीपुर में चोरों ने बृहस्पतिवार देर रात एक घर से करीब दो लाख रुपये का माल पार कर दिया। गांव निवासी कीड़ीराम के अनुसार चोर उनके घर में पीछे की दीवार में नकब लगाकर घुसे।
चोरों ने घर में रखे करीब डेढ़ लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात तथा 60 हजार रुपये पार कर दिए। पीड़ित ने बताया कि 25 अप्रैल को उनके पुत्र मुंदर का विवाह है। इसके लिए ही उन्होंने गहने बनवाए थे। जेवरों की कीमत डेढ़ लाख रुपये है। थानाध्यक्ष श्यामू कनौजिया ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।