{"_id":"60fc5bde8ebc3e582672c39c","slug":"goods-worth-three-and-a-half-lakhs-were-blown-away-in-broad-daylight-from-the-closed-house-sitapur-news-lko5883314178","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद घर से दिनदहाड़े उड़ाया सवा तीन लाख का माल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद घर से दिनदहाड़े उड़ाया सवा तीन लाख का माल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिसवां (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में शनिवार को दिनदहाड़े चोर तहसील के मुंशी के बंद पड़े घर से नकदी और जेवर समेत करीब सवा तीन लाख का माल चोरी कर ले गए। सूचना पर पुलिस ने जांच पड़ताल की है।
बिसवां इलाके के मोहल्ला सेठगंज निवासी सुभाष मौर्या बिसवां तहसील में मुंशी हैं। शनिवार को दिन में वह घर में ताला लगाकर तहसील चले गए, इसी बीच चोरों ने उनके घर को निशाना बनाया। घर में घुसे चोरों ने अलमारी तोड़कर करीब ढाई लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और 70 हजार की नकदी पार कर दी। दोपहर करीब ढाई बजे गृहस्वामी जब घर पहुंचा तो गेट का ताला टूटा देख होश उड़ गए।
अंदर जाकर देखा तो नकदी और जेवर गायब थे। सूचना पाकर पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल की। गृहस्वामी के मुताबिक चोर करीब तीन लाख 20 हजार का माल ले गए हैं। इंस्पेक्टर ओपी तिवारी ने बताया कि पुलिस टीम भेजी गई है। केस दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
चोरों ने दुकान से बटोरा 90 हजार का माल
महमूदाबाद (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में एक दुकान से चोरों ने 90 हजार का माल पार कर दिया है। कोतवाली इलाके के रामपुर मथुरा मार्ग पर रामनरेश गुप्ता ने मकान व दुकान बनवा रखी है। उसने नमकीन व पाउडर की एजेंसी भी है। शनिवार रात घर में कोई नही था। चोर पड़ोस में बनी दुकान के जीने से छत पर उतर आए और जाल काट कर घर में दाखिल हो गए। कमरों के ताले तोड़ कर घर में रखे 90 हजार रुपये पार कर ले गए हैं। सुबह रामनरेश को चोरी की जानकारी हुई तो पुलिस को तहरीर दी। कोतवाल अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि जांच की जा रही है।