{"_id":"611ea1b58ebc3e7a037bcbea","slug":"goods-worth-lakhs-were-blown-from-the-mahant-s-house-sitapur-news-lko5919988171","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंत के घर से उड़ाया लाखों का माल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंत के घर से उड़ाया लाखों का माल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेउसा (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में बुधवार की रात चोरों ने एक महंत के घर को निशाना बनाकर नकदी और जेवर समेत लाखों का माल पार कर दिया है। सुबह जानकारी होने पर पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस जांच में जुटी है।
थाना रेउसा इलाके के कोड़री गांव निवासी राकेश कुमार गद्दी के महंत है। बताया कि बुधवार रात चोर दीवार फांदकर घर में घुसे और अलमारी का ताला तोड़कर उसमें नकदी और जेवर पर हाथ साफ कर लिया। महंत के मुताबिक चोर करीब 11 लाख नकद व 19 लाख रुपये के जेवर ले गए हैं। बताया, लखनऊ में भूखंड लेने के लिए धन जुटाया था। पुलिस को तहरीर दे दी गई है।
एसओ रेउसा बालकृष्ण मिश्रा ने बताया कि 30 लाख की चोरी नहीं हुई है। घर में इतना कैश कहां से आया? इसकी जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
चोरों ने उड़ाया तीन लाख का माल
मिश्रिख (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में बुधवार की रात चोरों ने एक घर में धावा बोलकर तीन लाख का माल पार कर दिया है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
मिश्रिख इलाके के चंद्रावल निवासी कौशलेंद्र सिंह के घर में चोर घुस गए। चोरों ने घर में रखी नकदी, कपड़ा, बर्तन समेत अन्य सामान पार कर दिया। सुबह पुलिस को जानकारी दी। मिश्रिख कोतवाल का कहना है कि जांचकर कार्रवाई की जाएगी।