{"_id":"7ef9f9197684b263d5771f9c4c891b47","slug":"golden-jwellaries-are-found-in-digging-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खोदाई मे मिले सोने के जेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खोदाई मे मिले सोने के जेवर
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर
Updated Sun, 21 Jun 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हुसैनगंज निवासी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता रविवार को भवन निर्माण के लिए पुराने घर की नींव खोद रहे थे। इसी दौरान नींव में अचानक एक मिट्टी की मटकी नजर आई।
विज्ञापन
मटकी बाहर निकली तो सभी की आंखें फटी की फटी रह गईं। मटकी में कुछ जेवर व सिक्के मौजूद थे। खबर फैलते ही वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक रवींद्र नाथ राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
नींव में निकली मटकी को जेवरों समेत अपने कब्जे में ले लिया। जेवर काफी पुराने बताए जा रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बरामद जेवरों की संख्या 10 है। इनका वजन करीब 59 ग्राम है।
विज्ञापन
अग्रिम कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक को जानकारी दे दी गई है। अधिकारियों के निर्देश मिलने के बाद कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी। वहीं गृह स्वामी का कहना है कि पुराना मकान उसका है, शायद पूर्वजों ने चोरों के भय से ये जेवर नींव में दबाकर रखे होंगे, जो अब खोदाई के समय बाहर निकले हैं।