{"_id":"616877f30d3a6e7da7123685","slug":"goddesses-came-home-140-durga-and-gauri-born-in-navratri-sitapur-news-lko600126450","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर आई देवियां, नवरात्र में जन्मीं 140 दुर्गा और गौरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर आई देवियां, नवरात्र में जन्मीं 140 दुर्गा और गौरी
विज्ञापन
सीतापुर के जिला महिला अस्पताल में अपनी बच्ची के साथ अंजली।
- फोटो : SITAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। बदलते समय के साथ लोगों की मानसिकता बदल रही है। अब बेटियों के दुनिया में आने पर भी मां-बाप उत्सव मना रहे हैं। जनपद में पिछले आठ दिनों में नवरात्र के दौरान 140 दुर्गा-गौरी और वैष्णवी ने जन्म लिया है। इन्हें पाकर मां-बाप की खुशी का ठिकाना नहीं है। माता रानी के दिनों में साक्षात लक्ष्मी के रूप में बेटी को पाकर उनकी खुशी दोगुनी हो गई है। घरों में उत्सव सा माहौल है।
पिछले आठ दिनों के नवरात्र में जिला अस्पताल में करीब 70 बच्चियों ने जन्म लिया। बुधवार की रात से लेकर गुरुवार दोपहर दो बजे तक जिला अस्पताल में सात बेटियां पैदा हुईं। इसी तरह से शहर से लेकर जिले भर के निजी अस्पतालों में भी करीब 70 बच्चियों ने जन्म लिया है। ऐसे में आठ दिनों के भीतर 140 दुर्गा-गौरी ने जन्म लिया है।
बच्चियों को पाकर परिजन गदगद हैं। परिजनों का यही कहना है कि नवरात्र के इन पावन दिनों में मां भगवती ने साक्षात लक्ष्मी दी है, जिसे पाकर दुनिया भर की सारी खुशियां मिल गई हैं। लोगों ने बच्चियों का नाम दुर्गा, गौरी, वैष्णवी और कात्यानी रख दिया है। कुछ लोग बच्चियों के नाम मां दुर्गा के स्वरूपों का नाम रखने के लिए आचार्य और पंडितों से संपर्क कर रहे हैं।
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. सुषमा कर्णवाल ने बताया कि अस्पताल में इन दिनों में सबसे अधिक बच्चियां ही हुई हैं। यह समाज के लिए शुभ और अच्छे संकेत हैं।
बेटी का नाम रखा दुर्गा
कोतवाली देहात इलाके के भगौतीपुर निवासी रोहित की पत्नी ने सुंदर कन्या को जन्म दिया। कल्पना का कहना है कि नवरात्र चल रहे हैं। इस पावन पर मां ने हमें बेटी दी है। इसलिए बेटी का नाम दुर्गा रख दिया है।
बच्ची का नाम वैष्णवी
शहर कोतवाली इलाके के मुंशीगंज निवासी रेनू पत्नी मोहित ने बेटी को जन्म दिया है। बेटी के घर आते ही परिवार में खुशी दोगुनी हो गई। परिवार के लोगों ने नवरात्र में बेटी का का नाम वैष्णवी रखा है।
पंडित से पूछकर रखूंगी बेटी का नाम
शहर कोतवाली इलाके के दुर्गापुरवा के रहने वाले अभिषेक की पत्नी कोमल ने बच्ची को जन्म दिया। कोमल का कहना है कि वह अपनी बेटी का नाम मां के नाम पर रखेंगी। इसके लिए पंडित से जानकारी कर रही हैं कि कौन सा नाम रखा जाए।
देवी मां के नाम से रखेंगे बेटी का नाम
रामकोट के बीहट गौर निवासी अंजली पत्नी अचल ने बुधवार की रात जिला अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया है। बच्ची के जन्म के बाद से परिवार गदगद है। हर कोई यही कह रहा है कि नवरात्र में मां ने साक्षात देवी के रूप में बेटी दी है। मां दुर्गा के नाम से ही बेेटी का नाम रखा जाएगा।