फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Girls displayed their skills in the competition

Sitapur News: प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाया हुनर

Wed, 05 Nov 2025 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Wed, 05 Nov 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Girls displayed their skills in the competition
रामपुर मथुरा। परिषदीय विद्यालयों में अध्यनरत छात्राओं के मानसिक संवर्धन के लिए बुधवार को खंड शिक्षा अधिकारी अधिकारी कार्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। महक संस्था की ओर चित्रकला, सुलेख, भाषण, रंगोली, मेहंदी व योग आदि प्रतियोगिताएं कराई गईं। इसमें 70 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

कंपोजिट विद्यालय अखरी की छात्रा आरती वर्मा ने मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सुलेख प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय मझिगवां की प्रियंका को तो चित्रकला में पुराना टिकठा की रीता को प्रथम स्थान मिला। भाषण प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय अटौरा की खुशनुमा ने बाजी मारी। योग में कंपोजिट विद्यालय मझिगवां की काजल और पूजा को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

रंगोली प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय गौरा की नैंसी और वैष्णवी ने बेहतर प्रस्तुति के साथ संयुक्त तौर पर पहला स्थान हासिल किया। विजेताओं को मुख्य अतिथि बीईओ उदयमणि पटेल ने पुरस्कृत करते हुए कहा कि लक्ष्य बनाकर की गई पढ़ाई का सभी को बेहतर फायदा मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षणेत्तर गतिविधियां व प्रतियोगिताएं बच्चों के बौद्धिक विकास में सहायक होती है। इस अवसर पर शालिनी पांडेय, जंग बहादुर यादव, उमेश कुमार वर्मा, राम शंकर वर्मा, आशीष वर्मा, ओंकारनाथ आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed