फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   girl Students will be proficient in sports

खेलकूद में पारंगत होंगी छात्राएं

Sat, 02 Jan 2016 11:25 PM IST
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 02 Jan 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में खेलों को बढ़ावा मिलेगा। बालिकाओं को उनकी रुचि के अनुसार खेल में पारंगत किया जाएगा। इसके लिए स्कूलों में नियमित थ्योरी व प्रयोगात्मक की कक्षाएं चलेंगी।
विज्ञापन


इसकी दिनचर्या रोजाना एक रजिस्टर पर अंकित की जाएगी। इन गतिविधियों को जिला व्यायाम शिक्षक औचक निरीक्षण भी करेंगे। इसेे लेकर शासन ने निर्देश जारी किए है।
विज्ञापन


कस्तूरबा बालिका विद्यालयों में बालिकाओं को आवासीय सुविधा मिलती है। बालिकाएं वही पर रहकर पढ़ाई करती हैं। बालिकाओं को खेल में निपुण बनाने के लिए शिक्षक तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनको खेल की गतिविधियां सिखाई जाती हैं, लेकिन नियमित कक्षाएं नहीं चलती हैं, जिससे वह खेलों में निपुण नहीं हो पाती है। अब बालिकाओं को इसमें निपुण किया जाएगा।

इसको लेकर राज्य परियोजना निदेशक शीतल वर्मा ने निर्देश जारी किए हैं। कहा गया है कि खेल शिक्षक विद्यालय में सुबह 8 से 11 के बीच विद्यालय में रहकर खेलकूद एवं थ्योरी कक्षा का संचालन करेंगे।

इसके लिए रोजाना की दिनचर्या तैयार की जाएगी। सभी विद्यालयों में खेल के मैदान विकसित किए जाएंगे। पर्याप्त मात्रा में विद्यालय में खेल संबंधी सामग्री खेल शिक्षक को उपलब्ध कराई जाएगी।

खेल शिक्षक अपने द्वारा खेल संबंधी किए गए कार्यों का नियमित रूप से रजिस्टर पर लेखा-जोखा अंकित करेंगे। जिला व्यायाम शिक्षक माह में एक बार जनपद स्तर पर खेल शिक्षकों की बैठक कर उन्हें आवश्यक सहयोग करेंगे।


समय-समय पर जिला व्यायाम शिक्षक इन विद्यालयों का औचक मुआयना भी करेंगे। खेल शिक्षक अपने विद्यालय के खेल में प्रतिभा रखने वाली बालिकाओं को विभिन्न स्तर पर होने वाली खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग के अवसर मुहैया कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed