फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Girl found covered in blood on embankment; rape suspected

Sitapur News: बंधे पर खून से लथपथ मिली बालिका, दुष्कर्म की आशंका

Fri, 16 Oct 2026 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 16 Oct 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Girl found covered in blood on embankment; rape suspected
सीतापुर। ग्रामीणी इलाके की एक किशोरी गांव से 30 किमी दूर तटबंध पर खून से लथपथ हालत में मिली है। परिजनों ने अपहरण कर अज्ञात युवक पर किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। रामपुरमथुरा स्थित एक तटबंध के पास बुधवार रात किशोरी खून से सनी बेसुध पाई गई। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर रात में ही अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पीड़िता को जिला अस्पताल से ट्राॅमा रेफर लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि दुराचार की पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट के बाद हो सकेगी। घटना के बाद किशोरी की नाजुक हालत देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार किशोरी मानसिक रूप से कमजोर है। बुधवार शाम करीब तीन बजे किशोरी अपने माता-पिता के साथ बाढ़ के पानी में डूबे धान की फसल को काटने के लिए गांव के पूरब स्थित खेत में गई थी। करीब चार बजे पिता ने बेटी को नमकीन लाने के लिए 10 रुपये देकर घर भेजा था। देर शाम तक किशोरी घर नहीं पहुंची। इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात करीब आठ बजे ग्राम प्रधान के फोन पर रामपुरमथुरा थाने से फोन आया। जानकारी दी गई कि किशोरी गंभीर हालत में रामपुरमथुरा के अंगरौरा गांव के पास स्थित घाघरा नदी के तटबंध पर मिली है।
सूचना पर पीड़िता के भाई व पिता गोड़ैचा पहुंचे, वहीं पर बालिका को लेकर आ रही रामपुर मथुरा पुलिस परिजनों को मिली। पुलिस व परिजनों के साथ बालिका को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया है। परिजनों ने आरोप लगाया कि अज्ञात युवक ने किशोरी को अगवाकर उसके साथ दुष्कर्म किया है।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर दुष्कर्म, अपहरण समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी तलाश शुरू कर दी है। सीओ कपूर कुमार ने बताया कि यूपी 112 की सूचना पर पुलिस ने बालिका को घटनास्थल से अस्पताल पहुंचाया है। जहां से उसे ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed