फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Ghera Power House

ट्रांसफॉर्मर न बदलने पर भड़के, घेरा पावर हाउस

Tue, 06 Jul 2021 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Ghera Power House
गोंदलामऊ (सीतापुर)। संदना कस्बे का पांच दिन बाद भी जब ट्रांसफॉर्मर बदला नहीं जा सका तो उपभोक्ता आक्रोशित हो गए। उन्होंने सरवा पावर हाउस का घेराव किया। पावर कॉर्पोरेशन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने लोगों को आश्वासन देकर शांत कराया। संदना कस्बे में लगा ट्रांसफॉर्मर पांच दिन पहले जल गया था। उसकी वजह से कस्बे में शाम होते ही अंधेरा फैल जाता है।
विज्ञापन

इस समय जब भीषण गर्मी पड़ रही है तो लोगों को काफी दिक्कतें आ रही है। जब ट्रांसफॉर्मर बदला नहीं जा सका तो कस्बे के सैकड़ों लोग सरवा पावर हाउस का घेराव करने मंगलवार सुबह पहुंच गए। मौके की सूचना पाकर संदना थाना प्रभारी समेत भारी पुलिस फोर्स पहुंची। ग्रामीणों की मांग को पूरा कराने का आश्वासन देकर उनको शांत कराया।
विज्ञापन

विद्युत कर्मचारी ने शाम तक नया ट्रांसफॉर्मर रखने की बात कही तब जाकर उपभोक्ता वापस अपने घर लौट गए। संदना प्रधान गिरीश सिंह का कहना है कि यहां पर कम क्षमता का ट्रांसफॉर्मर रखा हुआ है। कनेक्शन बहुत अधिक है। अधिक गर्मी में यह हमेशा जल जाता है, इसकी जगह 250 केवीए का ट्रांसफॉर्मर रखने की जरूरत है। संदना निवासी दीपक सिंह का कहना है कि पांच दिन से बिजली नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed