फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Ganpati idols installed

स्थापित हुईं गणपति की प्रतिमाएं

Fri, 10 Sep 2021 11:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Ganpati idols installed
सीतापुर। घर में पधारो गजानन... मेरे घर में पधारो... की गूंज शुक्रवार को दिनभर घर और मंदिर में रही। गणेश चतुर्थी के अवसर पर गणपति बप्पा मोरिया के नारे के साथ घरों में गणेश प्रतिमाएं स्थापित की गईं। 11 दिन तक श्रद्धालु घरों में ही पूजा-अर्चना करेंगे। उसके बाद अनंत चतुर्दशी के दिन प्रतिमाएं विसर्जित की जाएंगी। हालांकि, इस बार कोविड के चलते रोक के कारण सार्वजनिक स्थानों पर कार्यक्रम नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन

गणेश चतुर्थी शुक्रवार को जिले भर में धूमधाम के साथ मनाई गई। इस दिन को खास बनाने के लिए कई दिनों से लोग तैयारियों में जुटे हुए थे। सुबह के समय लालबाग के राजा की प्रतिमा घरों में विधिविधान के साथ स्थापित की गई। श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा मोरिया के जयकारे लगाए। परिवार के साथ पूजा-अर्चना करके मंगलकामना की। इस दौरान शहर के तमाम मोहल्लों में लोगों ने प्रतिमा की स्थापना की।
विज्ञापन

रामकोट इलाके में गणेश महोत्सव धूमधाम के साथ शुरू किया गया। लोगों ने अपने घरों में रहकर गणेश प्रतिमा की स्थापन करके पूजा-अर्चना की। मिश्रिख में स्टेशन रोड पर गणपति बप्पा की प्रतिमा की स्थापना हुई। स्थापना के पूर्व प्रतिमा को दधीचि कुंड ले जाकर स्नान व पूजन कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गणपति बप्पा का पूजन कर बजरंगी विमल मिश्र ने कहा कि गणेश चतुर्थी हमारे जीवन में उत्साह व उत्सव का माहौल लाने का पर्व है। यह गौरव का पर्व है। इस अवसर पर मुख्य यजमान शशिकांत मिश्र, अतुल मिश्र, लवकुश शुक्ल समेत कई भक्त उपस्थित रहे।
खैराबाद इलाके में श्रद्धालुओं ने विघ्न विनाशक भगवान गणपति की प्रतिमा की स्थापना नगर क्षेत्र व ग्रामीण अंचलों में की। इस अवसर पर बाजदारी टोला स्थित राधा कृष्ण मंदिर के प्रमुख सेवक शैलेंद्र तिवारी ने बताया 19 सितंबर को प्रतिमा का विसर्जन नैमिषारण्य देवदेवेश्वर धाम में किया जाएगा।
बिसवां में श्री नवयुवक गणेश महोत्सव समिति के तत्वावधान में 17वां श्री गणेश महोत्सव व मूर्ति पूजा मां शीतला देवी मंदिर प्रांगण में हुई। इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख राकेश वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
महमूदाबाद में मनौतियों के राजा भगवान गणेश की जयंती पर नगर में पूजन-अर्चन कर प्रतिमाओं की स्थापना की गई। नहर कॉलोनी के समीप मनोहर लान में भक्तों ने भव्य मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा विधि-विधान के साथ की। श्रवण शास्त्री ने विधि-विधान से पूजा कराई। नई बाजार दक्षिणी वार्ड स्थित बुढ़िया माता मंदिर के निकट स्थापित पंडाल में बाल भक्तों ने गणेश प्रतिमा की स्थापना कर गणपति के जयकारे लगाए।

रेउसा संवाद के अनुसार, गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य पर संकट मोचन हनुमान मंदिर रेउसा चौराहे पर हर वर्ष की भांति गणेश चतुर्थी महोत्सव का विशाल आयोजन किया गया। शुक्रवार की सुबह रेउसा मंदिर से शुरू हुई कलश यात्रा चहलारी घाट पहुंची, जहां पर जल भरकर यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed