फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   gang rape

यूपी में किशोरी संग सामूहिक दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज, एक गिरफ्तार

Mon, 14 Sep 2020 10:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Mon, 14 Sep 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
gang rape
सांकेतिक चित्र - फोटो : social media
इमलिया सुल्तानपुर (सीतापुर)। एक सप्ताह पूर्व बाजार गई एक किशोरी संग पांच युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म कर वीडियो बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वीडियो वायरल होने पर मामला संज्ञान में आया। पीड़िता ने थाने पहुंचकर पांच लोग खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की 14 साल की किशोरी ने सोमवार को थाने पहुंचकर तहरीर दी। उसका कहना है कि सात सितंबर को वह बाजार गई थी। जहां रास्ते में पांच लोगों ने उसे पकड़ लिया और खींचकर गन्ने के खेत में ले गए। जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने घटना का वीडियो भी बना लिया। सूत्र बताते हैं कि आरोपियों ने किशोरी को कहीं शिकायत करने पर वीडियो वायरल कर देने की धमकी दी। जिसके बाद पीड़िता सहम गई। वह घटना के दूसरे दिन अपने रिश्तेदार के यहां चली गई। इस बीच आरोपियों ने वीडियो वायरल कर दिया।
विज्ञापन


मामला प्रकाश में आने के बाद पीड़िता रविवार को इमलिया सुल्तानपुर थाने पहुंची। उसने इस मामले में हाजीपुर गांव निवासी शिबू व नाजिम को नामजद करते हुए तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस के होश उड़ गए। सूचना मिलते ही एसपी आरपी सिंह कई थानों की पुलिस व पीएसी को लेकर इमलिया थाने पहुंचे। आनन-फानन में मुकदमा दर्ज किया गया। एसओ इमलिया सुल्तानपुर ने बताया कि मामले में दो नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एक नामजद आरोपी शिबू को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने कई थानों की पुलिस को खुलासे के लिए लगाया है। एसपी ने एएसपी, सीओ के अलावा खैराबाद, रामकोट, बिसवां, मानपुर, महोली, हरगांव आदि थानों की पुलिस को लगा दिया है। क्राइम ब्रांच भी लगी हुई है। जानकार बताते हैं कि पीड़िता की भाभी की मौत हो गई थी। जिसके मामले में उसके भाई के ससुराल वालों ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। सूत्र बताते हैं कि पीड़िता का भाई व पिता दहेज हत्या के मामले में जेल में बंद हैं।


पुलिस की मानें पीड़िता ने जिन तीन अज्ञात युवकों को नामजद किया है, उसमें चंद घंटों की जांच में एक युवक की और पहचान करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि किशोरी को मौके पर ले जाने वाले उसके परिचित कौशल को मामले में नामजद किया जा रहा है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी आरपी सिंह ने बताया कि कौशल नाम के युवक के संपर्क में पीड़िता काफी पहले से थी। जांच में सामने आया कि वहीं उसे बाइक से लेकर घटनास्थल पर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed