फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Friday prayers were held peacefully, with strict police vigil.

Sitapur News: शांतिपूर्वक हुई जुमे की नमाज, पुलिस का रहा सख्त पहरा

Sat, 27 Sep 2025 06:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 27 Sep 2025 06:19 PM IST
सार

सीतापुर में जुमे की नमाज के मद्देनजर प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से निगरानी और पुलिस गश्त बढ़ा दी। अधिकारियों ने पैदल मार्च कर लोगों को अफवाहों से बचने और शांतिपूर्ण त्योहार मनाने की अपील की।

विज्ञापन
Friday prayers were held peacefully, with strict police vigil.
मौलाना से बात करते ​शिक्षक।

विस्तार

सीतापुर। जिलेभर में जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट जारी रहा। संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से भी निगरानी की गई। शहर कोतवाली के पुराना सीतापुर पहुंचे डीएम अभिषेक आनंद ने सीओ विनायक गोपाल भोसले के साथ पैदल मार्च किया।
विज्ञापन

कोट, कजियारा चौराहा आदि स्थानों पर जाकर उन्होंने लोगों को बताया कि नमाज के दौरान किसी प्रकार की अफवाह न फैलाएं। बिना किसी परमीशन के जुलूस न निकाले जाएं। इस दौरान शहर कोतवाल अनूप शुक्ला भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

लहरपुर में सीओ विशाल गुप्ता ने अपने मातहतों के साथ पैदल मार्च किया। खैराबाद के संवेदनशील इलाकों में इंस्पेक्टर अनिल सिंह गश्त करते रहे। इसके अलावा बिसवां में इंस्पेक्टर मुकुल प्रकाश वर्मा ने गश्त करते लोगों को हिदायत दी कि वह किसी भी बहकावे में न आएं। रेउसा में हनुमंत लाल तिवारी ने कस्बे में जाकर गश्त करते हुए लोगों से संवाद करते हुए शांतिपूर्वक त्योहार मनाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात भी रही चौकसी
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बृहस्पतिवार रात भी शहर में एएसपी उत्तरी आलोक सिंह ने शहर कोतवाली पुलिस के साथ गश्त की। उनके साथ चौकी इंचार्ज व अन्य सिपाही भी मौजूद रहे। वहीं सिधौली में इंस्पेक्टर बलवंत शाही, मछरेहटा में प्रभात गुप्ता ने गश्त की। पुलिस ने देररात सड़क पर टहल रहे लोगों को रोककर उनसे सवाल-जवाब किए। इसके साथ ही बिना वजह रात में घूस रहे लोगों को घर जाने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed